★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{कल सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गवर्नर बेबी रानी मौर्या को सरकार का सौपा था इस्तीफ़ा, आज बीजेपी कार्यालय में चल रही विधायक दल की बैठक}
[उत्तराखंड के प्रभारी रमन सिंह,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं बैठक में]
(मुख्यमंत्री रावत की सख्त कार्यशैली के चलते कुछ मंत्रियो,विधायकों व कर्मचारियों में था भारी असंतोष जो उनकी कुर्सी जाने का बनी कारण)
♂÷उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से कल इस्तीफ़ा देने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराधिकारी के चयन के लिए देहरादून के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू है।इस बैठक में राज्य के उत्तराखंड प्रभारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार समेत सूबे के सभी सांसद व विधायक मौजूद हैं।
देहरादून बीजेपी ऑफिस में हो रही विधायक दल की बैठक, नए सीएम के नाम पर चर्चा
देहरादून बीजेपी ऑफिस में हो रही बैठक में नए सीएम के नाम पर मोहर लग सकती है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री आखिर कौन होगा। इसी बैठक में सीएम के नाम पर भी मोहर लग सकती है। उत्तराखंड के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत सभी सांसद और विधायक बैठक में मौजूद हैं।
देहरादून के बीजेपी ऑफिस में हो रही बैठक में पूर्व सीएम रावत भी मौजूद हैं।त्रिवेंद्र रावत ने मंगलवार शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।
राज्यपाल के आदेश के मुताबिक, नई सरकार के गठन तक त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यकारी मुख्यमंत्री रहेंगे और उनकी मंत्रिपरिषद अपने दायित्व का निर्वहन करती रहेगी।
इस बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी बीजेपी ऑफिस पहुंच चके हैं।
विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर चर्चा की जाएगी इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री के नाम पर भी मोहर लग सकती है।
विधायक दल की बैठक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून में बीजेपी ऑफिस पहुंच चुके हैं।
वहीं विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की तलाश है जिसे मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
अगले सीएम के नामों में सबसे अधिक चर्चा केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल”निशंक”का नाम सबसे मजबूती के साथ आगे है तो वहीं राज्य के उच्च शिक्षा मन्त्री रहे धन सिंह रावत व पर्यटन मन्त्री रहे सतपाल महाराज के नाम भी चर्चा में है।
कहा जा रहा है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध तमाम विधायकों का असंतोष,कर्मचारियों में नाराज़गी व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी उनकी सख़्त कार्यशैली से नाराज़ थे।इन सब मामलों की शिकायत मोदी-शाह के साथ ही आरएसएस मुख्यालय नागपुर भी पहुँची थी।
जिसका परिणाम रहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को इस्तीफ़ा देना पड़ा।
कुल मिलाकर यह कहना ठीक होगा कि राजनीति में कब क्या हो जाये कुछ भी निश्चित नही रहता क्योकि 57 सीट के प्रचण्ड बहुमत के बाद भी बीजेपी नेतृत्व को सीएम बदलना पड़ रहा है।
वैसे देखना दिलचस्प रहेगा कि मोदी-शाह की चौकानें वाली राजनीति क्या पहाड़ी राज्य देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फ़िर नये चेहरे पर दांव लगाकर अगले वर्ष चुनावी मैदान में जाना चाहेगी की तपे तपाये व आजमाएं गए नामों पर ही सत्ता का मुकुट उसके सर पर बांधेंगी।






















