★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने शिवराजसिंह के ऊपर बोला जवाबी हमला कहा नेहरू के पैर की धूल भी नही शिवराज}
[कांग्रेसी दिग्गज ने कहा कि पीएम,होममिनिस्टर, एनएसए से अपील करता हूँ इस समस्या का जल्द हल कराइये नही तो हाथ से निकल जायेगा कश्मीर]
♂÷कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें शिवराज सिंह ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को कश्मीर मुद्दे पर अपराधी करार था।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।
रविवार को सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 को लेकर कहा, ‘मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर धारा 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, देखिए आज कश्मीर जल रहा है। इन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं। कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अपील करता हूं कि इस समस्या को जल्दी हल कराइए, नहीं तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा।
इस दौरान जब शिवराज सिंह चौहान के जवाहर लाल नेहरू पर दिए बयान के बारे में दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। वहीं दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के फैसले को सही बताया।
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने आर्टिकल 370 पर कांग्रेस को घेरते हुए जवाहर लाल नेहरू को ‘क्रिमिनल’ बताया था।उन्होंने कहा, ‘जवाहर लाल नेहरू एक अपराधी थे. जब भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानियों के खदेड़ रही थी, तो उन्होंने (नेहरू) युद्ध विराम की घोषणा की थी. कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा था,अगर कुछ और दिनों के लिए युद्धविराम नहीं होता, तो पूरा कश्मीर हमारा होता.’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान यह देश के लिए अन्याय नहीं, बल्कि इसके खिलाफ एक अपराध था।