IMG 20191001 WA0008

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{दिल्ली में बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव हेतु 125 सीटों पर घोषित किये उम्मीदवार, प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल कोथरुड सीट से लड़ेंगे चुनाव}
[बीजेपी मुख्यालय पर महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया लिस्ट,52 विधायकों को फ़िर से टिकट तो 12 विधानसभा सीट पर बदले गए प्रत्याशी,परली सीट से फ़िर उतरी पंकजा मुंडे]
(शिवसेना ने भी 124 सीटों पर दावेदारी ठोकते हुए 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारो का किया एलान,गठबन्धन के फार्मूले पर अभी पड़ा है पर्दा)

IMG 20191001 WA0008 1024x576

♂÷महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने सीट बंटवारे के औपचारिक ऐलान से पहले ही अपने अधिकांश उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने सीट बंटवारे को लेकर चली रस्साकशी और जद्दोजहद के बीच गुरुवार को 125 उम्मीदवारों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ-वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, शिवसेना ने भी 124 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक दी है और अभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पहली लिस्ट तो जारी कर दी है, लेकिन बाकी बची सीटों पर गठबंधन का फॉर्म्युला क्या है, अभी तक इस पर रहस्यबना हुआ है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं।
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर पहली लिस्ट जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘बीजेपी, शिवसेना और चार सहयोगी आरएसपी, आरपीआई (आठवले), शिव संग्राम और रैयत क्रांति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत के साथ पुनः सरकार बनना तय है। 125 विधानसभाओं के प्रत्याशी तय हो गए हैं। इसकी सूची हम जारी कर रहे हैं। 12 विधानसभा के प्रत्याशी बदले गए हैं। सिटिंग 52 विधायकों को टिकट दिया है। इसमें 12 महिलाएं शामिल हैं।’ महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता अरुण सिंह ने कहा, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जिनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में चहुंमुखी विकास हुआ है, ऐसे देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल कोथरूड विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।’
इसके अलावा सतारा विधानसभा से छत्रपति शिवाजी के वंशज शिवेंद्र सिंह भोंसले चुनाव लड़ेंगे। लोकमान्य तिलक के घराने से आने वाली मुक्ता तिलक कस्बा पेठ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी होंगी। वहीं, पंकजा मुंडे को एक बार फिर परली विधानसभा से टिकट मिला है। पंढरपुर विट्ठल मंदिर देवस्थान के अध्यक्ष अतुल भोंसले कराड दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सतारा लोकसभा उपचुनाव में शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले को टिकट दिया गया है। पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल को शिरडी से कैंडिडेट बनाया गया है।
उधर अभी कुछ दिनों पहले तक मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एलान किया था कि देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर मनसे चुनाव में भाग नही लेंगी किन्तु कल ठाकरे ने पूर्वघोषित निर्णय को पलटते हुए कहा कि दमखम से विधानसभा के मैदान में उतरने जा रही है मनसे।हालांकि मनसे राज्य की 288 सीटों पर अपने प्रत्याशी नही उतारकर कर 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
राज ठाकरे के इस एलान से सर्वाधिक नुकसान शिवसेना को होने का अंदेशा है तो वही पर बीजेपी भी अछूती नही रह पायेगी।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *