★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{निर्देशक बृजेश मौर्या ने बताया कि”मजनूँ”में धमाल मचाएगी जोड़ी,4 मई से शूटिंग यूपी के विभिन्न लोकेशन्स पर होगी}
♂÷आने वाले दिनों में भोजपुरी फ़िल्म दर्शकों को पर्दे पर भोजपुरिया स्टार दिनेश लाल यादव”निरहुआ” के साथ अपने नृत्यों से लोंगो को मदहोश बना देने वाली हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी एक साथ दिखेंगे।

इस मेगा बजट भोजपुरी फ़िल्म”मजनूं” के निर्देशक बृजेश मौर्या ने बताया कि यह फ़िल्म इंलिक्स इंडिया के बैनर तले बनेगी और इसकी शूटिंग गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी के साथ उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई जाएगी।

4 मई से लोकेशन पर शूटिंग शुरू होने की संभावना है, इस फ़िल्म के संगीतकार मधुकर-गुलशन हैं तो गीतकार प्यारेलाल”कवि”,दिनेश चक्रवर्ती”शायर”और संजय कबीर हैं।
सपना चौधरी मशहूर डान्सर होने के साथ ही बिग बॉस में भी भाग ले चुकी हैं।






















