★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राज्यसभा सदस्य व “आप” के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि मोदी सरकार द्वारा 23 लाख करोड़ रुपये पेट्रोल और डीज़ल के नाम पर लूटा गया}
[योगी सरकार बच्चों को स्वेटर,ड्रेस व बस्ते के नाम पर 1100 रुपये दे रही है इतने में कैसे खरीद पाएंगे समान कहा सांसद ने]
♂÷आज आम आदमी पार्टी के उत्तरप्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बीजेपी की केंद्र व उत्तरप्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी और बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है.
‘आप’ के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के द्वारा प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान संजय सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में सुरसा की तरह महंगाई बढ़ रही है. बढ़ती हुई महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है.
संजय सिंह ने कहा कि आज लोग सरसों का तेल और पेट्रोल डीजल पव्वा में खरीद रहे हैं. लोग 25-25 रुपये का तेल डलवाने पर मजबूर है. माताएं और बहनें सब्जी भी अब पव्वा में खरीद रहे है. बीजेपी ने ऐसा विकास किया कि लोग किलो से पव्वा पर आ गए हैं.
‘आप’ के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज 8 नवंबर है. आज के दिन ही नोटबंदी करके अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी गई थी. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जश्न मना रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल का दाम कम कर दिया है. जब 2014 में कच्चे तेल का दाम 105 डॉलर प्रति बैरल था, तब देश में पेट्रोल का दाम ₹71 था और आज 83 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल का दाम हो गया है फिर भी मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के नाम पर आम जनता को ठग रही है।
संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा 23 लाख करोड़ रुपये पेट्रोल और डीजल के नाम पर देश की जनता से लूटा गया है. उन्होंने प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों को स्वेटर और बस्ते के नाम पर 1100 रुपये योगी सरकार उनके खाते में दे रही है. इन 1100 रुपये में बस्ता, ड्रेस, जूता कैसे खरीद पाएंगे.
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल मैं 1100 रुपये का चेक बेसिक शिक्षा मंत्री को दूंगा और कहूंगा कि वह एक जोड़ी मोजा, एक जोड़ी ड्रेस, स्वेटर, जूता खरीद कर दिखाएं. उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि कम से कम ₹3000 सभी बच्चों के खातों में भेजा जाए.






















