★लोलारक दुबे★
★जौनपुर★
{पत्रकार आशीष धीमान व उनके भाई की हत्या के विरोध में संघ ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन}
[संघ ने की मांग परिजनों को 20 लाख की आर्थिक मदद,एक सदस्य को नौकरी के साथ ही अभियुक्तों की हो तत्काल गिरफ्तारी]

♂÷जौनपुर पत्रकार संघ के सदस्यों ने आज सहारनपुर के पत्रकार आशीष धीमान एवं उनके भाई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए 4 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रकारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए इस ज्ञापन में अपनी मांगे रखते हुए कहा कि पत्रकार के परिजनों को 20 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।
पत्रकारों ने मांग किया पत्रकार आशीष के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा उनके परिजनों को सुरक्षा देते हुए घटना में दोषी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए।
इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने कहा कि आए दिन पत्रकारों के साथ ही हो रही घटनाएं चिंतनीय है। पूरे प्रदेश में पत्रकारों की हत्या और उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाते हुए एक कड़ी सुरक्षा के लिए नीति बनाई जानी चाहिए।

इसके पूर्व सभी पत्रकार कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में एकत्रित हुए। जहाँ पत्रकार की हत्या पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वहां से मांग मौन जुलूस की शक्ल में जाकर जिला अधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी राजेंद्र सिंह विनोद तिवारी लोलारक दूबे डॉ मनोज वत्स राकेश कांत पांडेय वीरेन्द्र सिंह भारतेंदु मिश्रा शशिराज सिन्हा सुशील स्वामी आशीष पांडेय महर्षि सेठ आशीष पांडेय राजेश मौर्य वेहोश जौनपुरी ऋषि सिंह राधारमण तिवारी अजीत बादल विनोद विश्वकर्माशम्भू सिंह मंगला प्रसाद तिवारी कृपा शंकर यादव संतोष दीक्षित छोटेलाल सिंह अरविंद गुप्ता राजीव पाठक अखिलेश सिंह डॉ विजय सिंह गजाधर राय आदि पत्रकार मौजूद रहे।






















