★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{43 सीटों के मतदान के लिए बनाए गए थे 14480 बूथ,7466 बूथों पर वेबकास्टिंग व ड्रोन के ज़रिए रखी गयी सीधी निगरानी}
[अब तक राज्य में चुनावो के दौरान 316.47 करोड़ की नक़दी के साथ भारी मात्रा में शराब व मादक पदार्थ किये गए जब्त]
♂÷पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में शाम पांच बजे तक 79 फीसद से अधिक मतदान हुआ है जो कि दर्शाता है कि चुनावी युद्ध राजनीतिक दलों में ज़ोरदार तरीके से हो रही है और मतदाता भी दिल खोलकर प्रत्याशियों की किस्मत लिखने निकल रहे हैं।
8 चरणों की वोटिंग के बाद आगामी 2 मई को मतगणना के पश्चात ये साफ़ हो जाएगा कि “दीदी”गयी कि भाजपा सत्ता पाने के लिए देखती रह गयी तो वहीं काँग्रेस व वामदलों की कितनी सीट घटती है कि बढ़ती है।
उधर अब तक पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों के दौरान बृहस्पतिवार तक 316.47 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बृहस्पतिवार को 43 सीटों पर मतदान हुआ और शाम पांच बजे तक 79.09 फीसदी वोट पड़े। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।
निर्वाचन आयेाग ने एक बयान जारी कर कहा कि 14,480 मतदान केंद्रों में से 7466 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधे निगरानी की गई और मतदान की कार्यवाहियों पर ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखी गई।
पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों के दौरान बृहस्पतिवार तक 316.47 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।
बयान में कहा गया कि जब्ती में शराब, मादक पदार्थ, नि:शुल्क बांटी जाने वाली सामग्रियां भी शामिल हैं जो 2016 के विधानसभा चुनाव में जब्त 44.33 करोड़ रुपये की कुल जब्ती से सात गुना अधिक है। इस चरण में 14,480 बैलट इकाई, नियंत्रण इकाई और वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया गया।






















