★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{TMC ने BJP पर लगाया 8 बूथ पर कैप्चरिंग का आरोप, EC से की शिकायत तो बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कहा ममता कर रही मतदाताओं का अपमान}
[जयनगर की रैली में पीएम मोदी ने कहा बंगाल में हर तरफ़ बीजेपी की लहर तो मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि वोटिंग के दिन पीएम कैसे कर रहें हैं रैली]
(देबरा से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष ने कहा कुछ मतदाताओं को पीटा गया,वोटिंग नही करने दिया गया)
♂÷पश्चिम बंगाल में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान आयोजित किया गया। दूसरे चरण में आज 30 सीटों पर वोट डाले गए।प्रथम चरण में भी 30 सीटों के लिए ही वोटिंग की गई थी।आज भी 30 सीटों पर ही मतदान हुआ,दूसरे चरण में कुल 171 चुनावी लड़ाके मैदान में हैं, जिनमें 19 महिला उम्मीदवार हैं।मतदान के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर कई जगहों पर वोटिंग को बाधित करने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई।
चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में शाम 6 बजे तक 80.43 फीसदी वोटिंग हुई। बंगाल में आज यानी 1 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरणों की वोटिंग आयोजित की गई। राज्य में 8 चरणों में वोटिंग की जाएगी, जिसके नतीजे 2 मई को आएंगे।
~चुनाव वाले दिन पीएम मोदी का प्रचार करना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है क्या: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने वोटिंग वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भी हमला बोला है।ममता बनर्जी का कहना है, “हर बार वोटिंग के दिन पीएम मोदी बंगाल क्यों आते हैं? वो चुनाव वाले दिन प्रचार क्यों करते हैं? अगर हम चुनाव वाले इलाकों में प्रचार नहीं कर सकते हैं तो वो क्यों दूरदर्शन समेत कई सुविधाओं के साथ जनता को संबोधित कर सकते हैं? क्या ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है?”
~गृह मंत्री दे रहे CRPF को BJP की मदद करने का निर्देश-ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि गृह मंत्री खुद CRPF और BSF के जवानों को BJP और उनके गुंडों की मदद करने के लिए निर्देश दे रहे हैं। मुझे चुनाव आयोग की चुप्पी पर खेद है। ममता बनर्जी का कहना है कि उन्होंने कई सारे पत्र चुनाव आयोग को भेज, लेकिन वो एक तरफा BJP उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे हैं।
TMC ने BJP के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. TMC ने मोयना विधानसभा क्षेत्र के 8 बूथों पर कैप्चरिंग का आरोप बीजेपी पर लगाया है। TMC के मुताबिक BJP कार्यकर्ताओं ने इन बूथ्स पर EVM को कंट्रोल करने की कोशिश की है।
तृणमूल काँग्रेस ने शिकायत कर कहा है कि इस दौरान बूथ पर तैनात CRPF कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 80.34 फीसदी मतदान हो चुका है. इस दौरान दक्षिण 24 परगना में 79.65 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं पूर्व मेदिनीपुर में 81.23 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 78.02 फीसदी और बांकुड़ा में 82.92 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
ममता बनर्जी से जब पूछा गया कि क्या वो जिस बूथ पर आरोप लगा रही हैं, उसको लेकर कोई FIR दर्ज की गई है क्या? तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि हम पोलिंग बूथ की पूरी फुटेज चेक करेंगे और फिर जरूरी कदम उठाएंगे, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। ऐसे में ममत बनर्जी ने एक पोलिंग बूथ का दौरा भी किया,इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। इसी बीच ममता बनर्जी ने वोटिंग पूरी होने के पहले ही विक्ट्री साइन यानी जीत का साइन दिखा दिया है. उन्होंने कहा कि मैं आपको ‘V’ यानी जीत का निशान दिखा रही हूं.
इसी के साथ ममता बनर्जी ने बीजेपी हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि चुनाव आयोग और अमित शाह, कृपया अपने गुंडों को नियंत्रित करो जो रैलियों में महिला पत्रकारों को घेर रहे हैं. मैं यह नहीं बता सकती कि मेरी ऑब्जर्वर और सरकार के साथ क्या बातचीत हुई है, ये गोपनीय है. मैंने इससे बुरा चुनाव नहीं देखा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के एक पोलिंग बूथ से गवर्नर जगदीप धनखड़ को फोन कर कहा कि स्थानीय लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। ममता ने कहा कि सुबह से मैं प्रचार कर रही थी, लेकिन अब में आपसे अपील कर रही हूं कि कृपया इस मामले को देखें। इस मामले पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी मतदाताओं का अपमान कर रही हैं।
अधिकारी ने इस मामले को लेकर ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि नंदीग्राम के लोगों का अपमान करने की उनकी (ममता बनर्जी) आदत बन गई है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक दुर्घटना में चोट लगी, लेकिन उन्होंने इसे हमला बताया। अधिकारी का कहना है कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, वो उनसे बात कर सकती हैं, इसमें कोई समस्या नहीं है
। चुनाव आयोग चुनावों का आयोजन करता है गवर्नर और राष्ट्रपति नहीं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान एक आईटीबीपी के जवान ने बांकुरा में एक वरिष्ठ नागरिक को मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद की।
देबरा से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष ने कहा कि कुछ लोगों को मतदान करने की अनुमति नहीं है। उन्हें पीटा गया और मतदान नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को वोट देने की अनुमति नहीं थी, उन्होंने उनके रास्ते को अवरुद्ध किया और अपना मत सुनाया। इसके बाद उन्होंने इलेक्शन एजेंट को मौके पर बुलाया।
देबरा में एक मतदान केंद्र के पास हंगामा हो गया. सुरक्षा बल मौजूद मतदाताओं ने बताया कि “पार्टियों ने बाहर से गुंडों को बुलाया। हम स्थानीय हैं, हम अशांति क्यों पैदा करेंगे? उम्मीदवार यहां लोगों को लाया, वह मुद्दा बनाना चाहता है। बीजेपी के भारती घोष और टीएमसी के हुमायूं कबीर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
बंगाल में दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक 71.07 फीसदी मतदान हुआ. बांकुरा में 73.80 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 70.27 फीसदी, पूर्वी मेदिनीपुर में 71.89 फीसदी, नंदाकुमार में 72.30 फीसदी, नंदीग्राम में 69.53 फीसदी, नारायणघर में 67 फीसदी और ओंडा में 71.29 फीसदी मतदान हुआ।
पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक 71.07 प्रतिशत मतदान हुआ. भारत चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के केशपुर में बूथ संख्या 173 पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट ने कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई की। पोलिंग एजेंट को अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान बीजेपी नेता तन्मय घोष की कार में तोड़फोड़ की गई।
~पीएम मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना, बोले मौसमी रूप से मंदिरों में श्रद्धा दिखाने वाला नहीं हूं।
पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मौसमी रूप से मंदिरों में श्रद्धा दिखाने वाले नहीं हैं, हमेशा उन्हें देश की आस्था और परंपरा पर गर्व रहा है।
उलुबेरिया में बीजेपी समर्थक ‘राग केनो दीदी’ (क्यों गुस्सा, दीदी?) लिखी हुई टी-शर्ट पहने नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही यहां एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने वाले हैं।
~पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान सुंदरबन द्वीप में ITBP दल द्वारा मतदान किया गया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने की पहले चरण के मतदान के बाद दीदी की हताशा बढ़ी है. उन्होंने मदद के लिए देश के कई नेताओं को पत्र लिखा।दीदी उन लोगों से समर्थन मांग रही हैं, जिन्हें उन्होंने बैठक के लिए कभी समय नहीं दिया।
जयनगर में पीएम मोदी ने कहा कि आज दूसरे चरण के मतदान के दौरान लोग बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं, बंगाल में हर तरफ बीजेपी की लहर है।
सीएम ममता बनर्जी के फोन के बाद राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि कानून का पालन करने के लिए आश्वस्त किया गया है। विश्वास है कि सभी लोग सही भावना और ईमानदारी से काम करेंगे ताकि लोकतंत्र को कायम रखा जा सके।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम में मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद उनके खिलाफ नारे लगाए गए।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार और यूपी से आए बाहरी लोग नारे लगा रहे हैं।सीएम ने केद्रीय बलों पर उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने राज्यपाल से कहा कि 63 शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री के आदेश पर नंदीग्राम में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन कर नंदीग्राम की घटना की शिकायत की और उनसे इस मामले पर एक्शन लने की अपील की। ममता बनर्जी कोर्ट का रुख करेंगी।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बीजेपी पर फेंके गए हर पत्थर का इस्तेमाल टीएमसी के अराजकतावादी शासन से निर्दोष लोगों को बाहर निकालने के लिए किया जाएगा,दीदी ने लंबे समय से बंगाल की कमजोरी पर चुप्पी साध रखी है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के बयाल गांव का दौरा किया।
बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 58.15 फीसदी मतदान हुआ. बांकुरा में 59.41 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 59.32 फीसदी, पूर्वी मेदिनीपुर में 60.32 फीसदी, दक्षिण 24 परगना में 48.13 फीसदी मतदान हुआ।
चुनावी परिणाम आगामी 2 मई को आएगा।






















