★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{सूचना पर सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुँच की छानबीन,लोगों ने लापरवाही का आरोप लगा किया रोड जाम}
[ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे,कर रहे डीएम को बुलाने की मांग,एम्बुलेंस भी फँसी जाम में]

♂÷केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली में बुधवार की शाम घर से पाही पर जा रही युवती का बदमाशो ने अपहरण कर लिया। रास्ते में चप्पल और दुपट्टा गिरा देख ग्रामीण सकते में आ गये। कुछ देर ढूढ़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने छानबीन शुरू कर वापस चली गयी लेकिन थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिहौली चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लल्लन यादव की 22 वर्षीय पुत्री सुमन यादव(काल्पनिक नाम) रोजाना की भांति दो बजे पशुओं का चारा लेने पाही पर जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची तो कुछ देर बाद उसके घर से उसकी भाभी पता लगाने के लिये निकली तो रास्ते में ननद सुमन का दुपट्टा और चप्पल गिरा देख सकते में आ गयी। जब उसकी भाभी पाही पर पहुंची तो वहां भी सुमन नहीं मिली।उसके गायब होने की सूचना पर ग्रामीणों ने पहले आसपास ढूढ़ना प्रारंभ किया लेकिन वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी।

युवती के अपहरण की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये आनन फानन में क्षेत्राधिकारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की और नही मिलने पर वापस लौट गई,

लेकिन थोड़ी देर बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया उन्होंने सिहौली चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण मांग कर रहे थे कि लड़की का तत्काल पता लगाया जाए। जाम के दौरान चौराहे पर चारों तरफ एक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई और मरीज घंटों जाम में कराहता रहा पर किसी ने नहीं सुनी।
वहीं जाम के दौरान प्रशासनिक लापरवाही भी सामने देखने को आयी। जाम के डेढ़ घंटे बीत जाने पर भी सीओ और कोतवाल मौके पर नहीं पहुंच पाए जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि जिलाधिकारी मौके पर आए और कार्रवाई हो।






















