★दीपनारायण सिंगग★
★केराकत(जौनपुर)★
{दामाद ने ससुर के ख़िलाफ़ पत्नी व बच्चे को बेचने की शिकायत दर्ज़ कराई थाने में}
[बेटी ने की थी घर से भाग कर शादी,बाप ने सबक सिखाने के लिये कोलकाता से बुलाया था बेटी दामाद को दिल्ली में फ़्लैट दिलाने की बात पर]

♂÷केराकत तहसील क्षेत्र के बङनपुर ग्राम में मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र हरिजन पर उसके ही दामाद कोलकाता निवासी चंचल कुमार ने अपनी पत्नी प्रियंका व बच्चे छोटू को बेचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।जिसकी पुलिस जांच कर रही है।दरअसल चंचल की मौसी का घर महेंद्र राम के बगल में था। अपने मौसी के घर चंचल हमेशा कोलकाता से आया जाया करता था।इसी दरमियान महेंद्र की पुत्री प्रियंका से उसका प्रेम संबंध जुड़ गया और प्रेम परवान चढ़ा फ़िर दोनों ने भाग कर शादी कर ली, और कोलकाता रहने लगे। शादी के 1 साल बाद उसे एक लड़का भी हुआ।
2 साल बीत जाने के बाद महेंद्र के मन में अपने अपमान का सबक सिखाने का मन मे आया तो चंचल व प्रियंका को दिल्ली में फ्लैट दिलाने के नाम पर केराकत बुलाया, और 2 दिन बाद चंचल को मारपीट कर घर से भगा दिया और मुंबई में डेढ़ लाख रुपए लेकर किसी और से अपनी बेटी की शादी करा दी। चंचल ने इसकी सूचना पाते ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।