★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{नाना पटोले के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो चर्चगेट स्थित गांधीजी की प्रतिमा के पास करेंगे भूख हड़ताल कहा मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने}
[अध्यक्ष लोढ़ा के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन और कि कार्रवाई की मांग]
♂÷कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नाना पटोले के द्वारा पिछले दिनों दिए गए अशोभनीय बयान को लेकर भाजपा उबल पड़ी है।
इस मुद्दे को लेकर मुम्बई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर पटोले के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की और पटोले के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।
मालूम हो कि पिछले दिनों महाराष्ट्र काँग्रेस अध्यक्ष व विधायक नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ अपशब्दों का प्रयोग कर बयान दिया था।मुद्दा गर्म होते देख बैक फुट पर आए पटोले ने मीडिया में बयान दिया है कि वह जनसम्पर्क के दौरान जनता की बात सुनकर एक लोकल गुंडे के प्रति बात कर रहे थे,संयोग से वह भी मोदी ही है।
मुंबई भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ बुधवार 19 जनवरी 2022 की सुबह 11 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो चर्चगेट स्थित गांधीजी की प्रतिमा के पास भूख हड़ताल करेंगे।उक्त जानकारी मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल को दी।
मुम्बई अध्यक्ष लोढ़ा ने बताया कि मैंने आज राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उनको ज्ञापन देकर सारी बाते बतायी। लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेतुके बयान दिए हैं और मुंबई बीजेपी कड़ा विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के विश्वास के प्रतीक हैंलेकिन कांग्रेस के नेताओं में देश के प्रधानमंत्री को लेकर इतनी नफरत है कि पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, यह पंजाब की घटना से भी साबित होता है और यह मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रतिनिधिमंडल में मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, विधायक कालिदास कोलंबकर, मुंबई भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, दक्षिण मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष शरद चिंतांकर, उत्तर पूर्व मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राय, मुंबई भाजपा प्रवक्ता निरंजन शेट्टी मौजूद थे।
