★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी के आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, बड़े हनुमान जी के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी का है पुत्र}
[इस हाईप्रोफाइल सुसाइड मैटर में पहले ही पुलिस ने शिष्य आनन्द गिरी व आद्या प्रसाद तिवारी को कर चुकी है अरेस्ट]
♂÷अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के आत्महत्या मामले में अब यूपी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. संदीप लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी का बेटा है. गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में आनंद गिरि और आद्या तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि महंत नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में खुद की मौत के लिए जिम्मेदार आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को बताया था.
नरेंद्र गिरि ने लिखा था कि तीनों उन्हें ब्लैकमेल करते हैं और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते हैं. साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से इन तीनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की थी.
वहीं महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने आनंद गिरि को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गौरतलब है कि नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने आनंद गिरि को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था.
संगठन से भी बाहर हुआ आनंद
वहीं नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आनंद गिरी को अब युवा साधु संतों के संगठन युवा भारत साधु समाज ने भी अपने संगठन से निकाल दिया है. हरिद्वार स्थित गरीब दास आश्रम में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक के दौरान संगठन ने कार्रवाई करते हुए आनंद गिरी को संगठने से निष्कासित कर दिया. आनंद गिरि संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर था, उसे इस पद से अब हटा दिया गया है.






















