★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व यूपी के दो बार मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह थे काफ़ी दिनों से बीमार,SGPGI में चल रहा था इलाज़}
♂÷राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह की लंबी बीमारी की वजह से एसजीपीजीआई में कुछ देर पूर्व निधन हो गया।
कल्याण सिंह के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुँच रहे हैं, जबकि आज दिन में पूर्व उनकी हालत चिंताजनक होने की ख़बर पर अस्पताल जाकर हाल चाल लिया था।
दिग्गज भाजपा नेता रहे कल्याण सिंह की उम्र 89 साल की थी और वह दो बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहे थे।
इनके ही सरकार में विवादित बाबरी मस्जिद गिराई गयी थी,जिस पर सरकार जाने के बाद इन्होंने बाद में बयान दिया था कि उसका कोई भी अफ़सोस नही है और रामकाज के लिए एक तो क्या सौ मुख्यमंत्री की कुर्सियों को लात मार सकता हूँ।
कल्याण सिंह कुशल व कठोर प्रशासक के रूप में विख्यात रहे हैं यहाँ तक कि इनकी हत्या करने की सुपारी तब के दुर्दांत माफ़िया श्रीप्रकाश शुक्ला ने 5 करोड़ में ली थी।जिसके इनकाउंटर के लिए पूरे देश मे पहली बार कल्याण सरकार ने STF का गठन किया और STF ने श्रीप्रकाश शुक्ला को गाजियाबाद के समीप मुठभेड़ में मार गिराया था।






















