★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{उम्भा कांड,स्कूली बच्चों को नमक रोटी खिलाने वाली खबर के साथ ही कोरोना के दौर पर की गयी रिपोर्टिंग पर 50,000 चेक के साथ मिला सम्मानपत्र}
[ये सम्मान जनसंदेश टाइम्स के सभी साथियों का है=विजयविनीत]
♂÷जनसंदेश टाइम्स समाचार पत्र वाराणसी संस्करण के सम्पादक/वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत जी को पंडित कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करते हुए उनको 50,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।इस सम्मान को हासिल करने वाले सम्पादक विजय विनीत ने कहा कि ये सम्मान जनसंदेश टाइम्स के सभी साथियों का है और सभी लोग इस सम्मान में शामिल हैं।
उन्होंने कोविड 19 कोरोना काल के दौरान उत्पन्न परेशानियों,मिर्जापुर में स्कूली बच्चों को नमक रोटी खिलाने वाली ख़बर रही हो या फ़िर सोनभद्र के उम्भा में हुआ खौफ़नाक हत्याकांड रहा हो,जनसंदेश टाइम्स अखबार में अपनी बेहतरीन विस्तृत व निर्भीक पत्रकारिता के बूते राज-समाज का ध्यान खींचा था।
सभी विषयों,मुद्दों पर गहरी समझ,पकड़ रखने वाले विजय विनीत जी कई किताबें लिखने के साथ ही अपने यूट्यूब चैनल झुमरीतलैया के माध्यम से भी वीडियो बनाकर सुधिजनो का ध्यान आकृष्ट करने व ज्ञानवर्धन में सफल रहते हैं।
ये सम्मान इसके पहले प्रख्यात पत्रकार विनोद दुआ,पुण्य प्रसून वाजपेयी व कथाकार काशी नाथ सिंह को मिल चुका है।
वही नमक रोटी कांड में जनसंदेश टाइम्स के मिर्जापुर जिले के संवाददाता पवन जायसवाल को भी उक्त संम्मान से संम्मानित किया गया उन्हें भी 25000 हजार का चेक व संम्मान पत्र दिया गया।






















