★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सातवें चरण के पूर्व वर्चुअल माध्यम से मालदा,बीरभूमि,मुर्शिदाबाद और कोलकाता के चुनावी सभा को किया सम्बोधित}
[पीएम ने कोरोना बीमारी पर कहा कि एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना है टिके के दौरान भी टिके के बाद भी मास्क है जरूरी]
(बीजेपी के स्टार प्रचारक मोदी ने कहा बंगाल जीतेगा बीजेपी जीतेगी और हम सब जीतेंगे,बंगाल बनेगा सोनार बांग्ला)
♂÷आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदाता चार दशक बाद बंगाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निकल पड़ी है।
देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच बीजेपी के ट्रम्प कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के चुनावी घमासान में वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कोरोना से बचाव के हर उपाय पर गंभीरता से पालन करते रहें। अस्पतालों पर जो दवाब है, उसे अपनी सावधानी से कम करना है। वैज्ञानिक और मेडिकल सलाह से आगे बढ़ना है, एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना है टीके के दौरान भी, टीके के बाद भी मास्क जरूरी है. पूरे चेहरे को मास्क से ढ़कना जरूरी है,दवाई भी, कड़ाई भी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल की चुनावी सभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बंगाल की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर कोई चाहता है कि बंगाल का पुराना गौरव लौट आए,बंगाल में शांति, सुरक्षा और विकास की ललक दिख रही है।पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पश्चिम बंगाल के मतदाताओं, विशेष रूप से मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और कोलकाता के मतदाताओं को संबोधित किया
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता के शहीद मिनार में सभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 की महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण पीएम अपना बंगाल का दौरा रद्द कर दिया था।
उन्होंने कहा कि बंगाल में चार दशक के बाद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनता निकल पड़ी है उसे मुक्त मन से अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर मिला है।बंगाल चुनाव का अब मतदान के दो चरण बचे हैं,पिछले चरणों में जनता ने उत्तम मतदान किया है दो चरण बाकी है।
मतदान के लिए दिशानिर्देश का पालन हो उसे सुनिश्चित कर मतदान करें, बंगाल जीतेगा,बीजेपी जीतेगी और हम सब जीतेगी,बंगाल सोनार बांग्ला बनेगा।
उन्होंने कहा, बंगाल के पास आम, लीची, प्याज, आलू, रेशम, जूट ऐसे अनेक प्रकार की पूंजी है. किसान को उसके उपज की पूरी कीमत सीधे उसके बैंक खाते में मिले, इसे भाजपा सरकार सुनिश्चित करने वाली है। रेशम और जूट उद्योग आत्मनिर्भर भारत का एक मजबूत पहलू है।






















