★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बाटला हाउस बनाने के पीछे भूषण कुमार की थी बड़ी ख्वाहिश की लोग जाने बाटला हाऊस इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों से मुठभेड़ व उसके बाद के घटनाक्रम को}
[2008 में जामिया नगर में आतंकियों के खिलाफ हुए ऑपरेशन व उसके बाद की घटनाओं पर है आधारित बाटला हाऊस]

♂÷बॉलीवुड में यूं तो बहुत फिल्में बनती रहती है लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती है जिनके पीछे बड़ा कारण छिपा रहता है।
15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म बाटला हाउस भी एक वैसी ही फ़िल्म है।
जॉन अब्राहम ने एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस पर इस फिल्म के जरिए अपना जलवा दिखा दिया।
ये फिल्म दिल्ली में जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के खिलाफ 2008 में हुए ऑपरेशन पर आधारित है।वही इस फिल्म ने दिल्ली पुलिस सेल की सात सदस्यीय टीम और मुजाहिदीन के बीच गोलीबारी की कहानी को उजागर किया है। कहा जाता है कि ये आतंकवादी 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में शामिल थे।
इतना ही नहीं इस फिल्म को बनाने के पीछे कई कारण रहे है।हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले भूषण कुमार ने फिल्म को लेकर बात की उन्होनें कहा कि – “सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के साथ काम करने के पीछे रितेश शाह का इसके विषय को लेकर कमिटमेंट मुझे बहुत पसंद आया। उन्होंने इस पूरे मामले के बारे में गहरा रिसर्च किया और एक आकर्षक कहानी को सभी तथ्यों के साथ शानदार तरीके से पिरोया है।
भूषण कुमार कहते है ”फिल्म एक धमाके के साथ शुरू होती है और इसके निरन्तरता को पूरे समय बनाए रखती है। दूसरा, मैंने महसूस किया कि यह एक ऐसी कहानी है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है, खासकर एनकाउंटर के बाद क्या हुआ इसे बताना जरूरी है।”
भूषण कुमार के हिस्से में सिर्फ यही नहीं बल्कि तीन और फिल्में है जो कि हिंदी सिनेमा में नयी रोशनी लाएगी।ये फिल्म स्ट्रीट डांसर और तीसरी भुज – द प्राइड ऑफ इंडिया है तो वही इसके अलावा भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल है।इन सभी फिल्मों पर काम शुरु हो चुका है तो वही फिल्मों को अगले साल रिलीज किया जाएगा।
बॉलीवुड में हाल ही में बाटला हाउस रिलीज हुई।फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा यह एक ऐसी कहानी है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है, खासकर एनकाउंटर के बाद क्या हुआ इसे बताना जरूरी है।”बता दें ये फिल्म दिल्ली में जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के खिलाफ 2008 में हुए ऑपरेशन पर आधारित है।






















