★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{शिकायत मिलने पर मौके पर पहुँचे समिति के सदस्यों ने जांच में नाबालिग पाते हुए पुलिस को दी इत्तिला, मौके पर पहुँची पुलिस ने सौंपा समिति को}
[बाल कल्याण समिति ने परिजनों को बच्चियों को सौंपने से पूर्व लिखित में बंधपत्र लिया कि बालिग होने के बाद करेंगे शादी]
♂÷आज मंगलवार को 11:00 बजे सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना बाल कल्याण समिति जौनपुर के सदस्य आनंद प्रेमघन सरोज को दी गई कि ग्राम सभा इब्राहिमाबाद के नट बस्ती में दो बच्चियों का बाल विवाह कराया जा रहा है।बाल कल्याण समिति द्वारा प्रकरण की जांच हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी से अनुरोध किया जिस पर संतोष कुमार सोनी ने जिला परिषद अधिकारी द्वारा तुरंत चन्दन राय बाल संरक्षण अधिकारी एवं आउटरीच कार्यकर्ता विजय कुमार अस्थाना के साथ चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक राजकुमार पांडे सुभाष चंद्र यादव शालिनी मौर्य को मौके पर शिकायत की जांच हेतु भेजा। चंदन राय द्वारा मौके पर जाकर परिवार से संपर्क किया गया एवं यह बताया गया कि जिन बालिकाओं की शादी की जा रही है वह नाबालिक है,ऐसी शिकायत प्राप्त हुई है आप लोगों के पास अगर कोई बच्चियों के जन्मतिथि के संबंध में कोई साक्ष्य हो तो उपलब्ध कराएं।जिस पर ग्रामीणों ने पूछा कि शादी में जन्म तिथि से क्या संबंध है जिस पर ग्राम के उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कम उम्र में शादी से होने वाली बीमारियां,सामाजिक, मानसिक परेशानियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। तत्पश्चात परिवार द्वारा स्थितियों को समझ कर बालिकाओं के आधार कार्ड प्रस्तुत किए गए जिसमें एक बालिका 15 वर्ष व दूसरी बालिका 17 वर्ष आज प्रदर्शित हो रही थी।सत्यापन के बाद बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष लाइन बाजार योगेंद्र यादव व क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र कुमार दुबे को सूचना दी गई। जिससे मौके पर लाइन बाजार थाने की फोर्स पहुंची और दोनों बालिकाओं को उनके परिवार समेत बाल कल्याण समिति जौनपुर के सदस्य आनंद प्रेमघन सरोज ममता श्रीवास्तव धनंजय कुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बाल कल्याण समिति ने दोनों बालिकाओं की माता रेखा देवी से बंधपत्र और हलफनामा लिया कि वह बालिकाओं के बालिग होने पर ही शादी करेंगे।दोनों बालिकाओं मैं से एक की शादी ग्राम कुछेछा तिवारी नाला और दूसरे की ग्राम केशवपुर दोनों का थाना गौराबादशाहपुर से बारात पहुंच चुकी थी।सभी को बालिका को नियम के तहत जानकारी देते हुए घर जाने दिया गया। प्रकरण में ग्राम वासी तेज बहादुर यादव पुत्र राजदेव यादव व विनय कुमार यादव पुत्र लोकनाथ यादव की भूमिका सराहनीय रही,साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार दुबे के त्वरित सहयोग, योगेंद्र यादव थानाध्यक्ष लाइन बाजार आरती सिंह व सरिता यादव उप निरीक्षक लाइन बाजार का सहयोग सराहनीय रहा ।






















