★राज श्रीवास्तव★
★अयोध्या★
{मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा चालक का होगा मेडिकल, रिपोर्ट आने पर की जाएगी कार्यवाही}

♂÷सुल्तानपुर जनपद के मुसाफिरखाना स्टेशन पर रेल चालक ने बिना ठहराव के ही वरुणा एक्सप्रेस को आगे बढ़ा ले गया जिसकी सूचना पाकर मंडल मुख्यालय के आदेश पर वरुणा ट्रेन को मुसाफिरखाना स्टेशन पर वापस लाई गई।
मंडल रेल प्रबंधक के आदेश पर वरुणा एक्सप्रेस का चालक अब बदल दिया गया है।
रेल चालक के शराब पीकर ट्रेन चलाने के अंदेशे पर रेल चालक के मेडिकल कराने के आदेश दे दिए गए है। मंडल रेल प्रबंधक बोले , बिना ठहराव के ट्रेन आगे बढ़ने के मामले में की जाएगी कार्रवाई,मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्यवाही।
ये मामला लखनऊ वाराणसी वाया सुल्तानपुर रेल खंड का है।






















