★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष ने संजय पांडेय ने की कार्यकारिणी की घोषणा,नीरज मिश्रा व नवीन सिंह को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष}
♂÷महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की पदाधिकरियो की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा की गयी और प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी,मंडल कार्यकारिणी और वार्ड की कार्यकारिणी गठन करने पर जोर दिया। उन बूथों पर जहां पर उत्तर भारतीय समाज की संख्या है उन बूथों पर कम से कम पांच कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया ।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नीरजा मिश्रा और नवीन सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि सुभाष श्रीवास्तव और कपिल वर्मा को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। चंद्रसेन तिवारी को कार्यालय मंत्री, संजीवनी पांडे को महिला मोर्चा का प्रमुख, ऋषिकेश पांडे को आईटी सेल प्रमुख पद पर और फूल सिंह को बिहार प्रकोष्ठ संजोयक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 50 लोगों को कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तर भारतीय समाज के सभी घटकों तक संपर्क संवाद बनाने का दिशा-निर्देश दिया।
उक्त विज्ञप्ति चन्द्रसेन तिवारी कार्यालय मंत्री
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा
महाराष्ट्र प्रदेश ने जारी किया है।