★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पुलिस ने इनफिनिटी मॉल के पीछे की गगनचुंबी इमारत में जुआ खेल रहे 15 लोगो को किया गिरफ्तार}
[गिरफ्तार जुआरियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया हिमालय चलाते हैं गैम्बलिंग रैकेट]
♂÷फिल्म मैंने प्यार किया कि एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है ये गिरफ्तारी गैंबलिंग रैकेट चलाने के आरोप में हुई है। भाग्यश्री के पति एक बिजनेस मैन हैं। पिछले महीने मुंबई पुलिस ने मुंबई के इनफिनिटी मॉल के पीछे एक गगनचुंबी इमारत में जुआ खेल रहे करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में पूछताछ से ये बात सामने आई कि भाग्यश्री के पति हिमालय की गैंबलिंग से जुड़े हुए हैं। अंबोली पुलिस स्टेशन में गिरफ्तारी के बाद उनसे इस रैकेट के बारे पुलिस पूछताछ कर रही है।
भाग्यश्री और हिमालय पिछले 30 सालों से हैपिली मैरिड हैं। फिल्म मैंने प्यार किया कि शूटिंग के दौरान ही भाग्यश्री ने हिमालय से शादी कर ली थी। फिल्म मैंने प्यार किया की रिलीज के बाद सलमान की तरह वो भी नौजवानों के दिलों की धड़कन बन गई थीं। मैंने प्यार किया से जितनी पॉपुलरिटी सलमान खान को मिली थी उतना ही पसंद भाग्यश्री को भी किया गया था।
रिलीज के बाद सलमान और भाग्यश्री को कई फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन भाग्य श्री ने अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से शादी कर ली थी और वो सिर्फ उनके ही साथ फिल्में करना चाहती थी। ऐसे में जो भी प्रोड्यूसर भाग्यश्री के पास आता वो उसके सामने शर्त रखने लगी थी की फिल्म के हीरो उनके हस्बैंड हिमालय होंगे। दोनों ने कैद में है बुलबुल, त्यागी और पायल फिल्म में काम किया था लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप हो गईं थी। इसके बाद भाग्यश्री पर वन फिल्म वंडर का टैग लग गया। आपको बता दे कि सलमान के साथ मैने प्यार किया जैसी हिट फिल्म देने वाली भाग्य़श्री को भोजपुरी फिल्मों में भी करना पड़ा काम। बाद के दिनों में भाग्य श्री ने ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में भी किया डांस।
फिल्म मैंने प्यार किया से शोहरत पा चुकी भाग्यश्री अब 50 साल की हो चुकी है। उनके दो बच्चे है और अब तो उनका बेटा बॉलीवुड में डेब्यू कर चुका है।