★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पाकिस्तानी नेता हुसैन ने पत्रकार के सवाल कि कश्मीर को आज़ादी कैसे मिलेगी के जवाब में कहा भारत मे अपने लोग बहुत हैं}
[धारा 370 हटने के बाद से विश्व के ताकतवर देशों के द्वारा उल्टे पॉव लौटा दिए गए पाकिस्तान ने देश के कतिपय नेताओं के बयान को आधार बना मचा रहा प्रोपगंडा]

♂÷जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढे तनाव के के बीच पाकिस्तानी नेता ने कई लोगों का नाम लेते हुए कहा कि इण्डिया में अपने लोग बहुत हैं, कोई दिक्कत नहीं है।
दरअसल पाकिस्तानी मीडिया में कश्मीर मुद्दे को लेकर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान एक पत्रकार ने पाकिस्तानी नेता मुसाहिद हुसैन से सवाल पूछा की कश्मीर को आज़ादी कैसे मिलेगी।
पाकिस्तान नेता मुशाहिद हुसैन ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत एक बड़ा देश है और भारत में कई ऐसे लोग थे जो पाकिस्तान के हमदर्द हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अरुंधति रॉय, ममता बनर्जी, कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, वाम दलों का नाम लिया।
पाकिस्तानी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद भारत में हंगामा मच गया, साथ ही अरुंधति रॉय, ममता बनर्जी, कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान भी खड़े हो गए।
विदित हो कि ये लोग अक्सर जो बयान दिए उसको पाकिस्तान ने आधार बना हिंदुस्तान को घेरने की असफ़ल कोशिश करता रहा है और ये भी देखा गया है कि पाकिस्तान जो भी बातें कहता है अक्सर ये लोग उसको देश मे मुद्दा बना मोदी सरकार पर हमलावर होते रहे हैं।
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को दुनियाभर के तमाम देशों ने दोटूक जवाब दे दिया कि ये भारत का आंतरिक मुद्दा है किंतु भारत मे तमाम विपक्षी दलों ने ऐसे ऐसे बयान दे रहे हैं जिसको आधार बनाकर पाकिस्तान भारत के विरुद्ध प्रोपोगेंडा फैला रहा है।






















