★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{नए मुश्किलात में सपा सांसद आजम खान, अब दो लोगों ने तीन भैंस चोरी के आरोप में रामपुर कोतवाली में दर्ज़ करायी FIR}
[बुधवार को कोर्ट ने 29 मुकदमों में आजम की अग्रिम जमानत की याचिका की है ख़ारिज तो जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन में लगे खैर के पेड़ काटने के मामले में भी फंसे है सांसद]
(भैंस चोरी के मामले में आजम सहित 6 लोग नामज़द तो 20 से 30 अज्ञात आरोपी है जिनके ऊपर धारा 504,506,427,395,448,व 492 के तहत दर्ज़ हुआ केस)

♂÷कहते हैं जब किस्मत साथ देती है तो दुनियां क़दमों में पड़ी रहती है और रूठी तो क़दमों में गिराती ही जाती है चाहे वो कोई भी हो।
कुछ ऐसी ही कहानी इस समय सपा सांसद आजम खान पर सटीक लागू होते दिख रही है एक वक्त था कि सपा की चाहे वो मुलायम सिंह यादव सरकार रही हो या फिर अखिलेश यादव की आजम खान मुख्यमंत्री से भी ज्यादे ताकतवर सत्ताकेंद्र साबित होते रहे है।
अब उन्ही आजम खान के ऊपर भैंस चोरी का आरोप लगा है।
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद आजम खान पर अब भैंस चोरी का आरोप लगा है उनके खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है,सपा सांसद के खिलाफ दो लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
एक शख्स ने दो भैंस और दूसरे ने एक भैंस चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले में आजम खान सहित 6 नामजद हैं तो वहीं 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 504, 506, 427, 395, 448 और 492 के तहत केस दर्ज हुआ है।
बताते चलें कि साल 2014 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान की भैंसें चोरी हो गई थीं जिस पर सूबे की पुलिस जिस तरह से आजम की भैंस को खोजने में जमीन आसमान एक कर दिया था कि ये मामला लम्बे वक्त तक खबरों की सुर्खियों में भी रहा था और अखिलेश सरकार की खूब किरकिरी भी हुई थी।लंबे समय तक मीडिया और राजनीतिक घरानों में चर्चा का केंद्र रहे इस मामले में पुलिस को पांच महीने बाद सफलता मिली थी।यूपी पुलिस ने भैंस चोर को ढूंढ निकाला था और उसे इटावा के बकेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
भैंस चोरी करने वाला आरोपी सालिम इख्तियार बरेली गेट सिविल लाइन रामपुर का ही था। उसने बताया था कि उसी ने आजम खान के पशुबाड़े से भैंस चोरी की थी।
पहले जहां उनकी ही भैंस चोरी हुई और सरकार भी उन्हीं की थी, लेकिन अब उनके खिलाफ ही भैंस चोरी का आरोप लगा है और सत्ता बीजेपी के पास है और बीजेपी के आने के बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।
इससे पहले बुधवार को आजम खान पर चल रहे 29 मुकदमों में जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। आजम खान के खिलाफ जमीनी विवाद, लोक प्रतिनिधि अधिनियम और कई दूसरे मामलों में जिला अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।
आजम खान पेड़ कटवाने के मामले में भी फंसे हैं,सपा सांसद ने जौहर यूनिवर्सिटी को लीज पर दी गई जमीन से खैर के पेड़ गायब होने के मामले में फंसे हैं।लीज पर ली गई जमीन से पेड़ गायब होने के मामले में एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ये मामला गाटा संख्या 1252 और 1418 नंबर की जमीन का है ये जमीन जौहर यूनिवर्सिटी को लीज पर दी गई थी।






















