★मुकेश शर्मा★
★भोपाल★
{पंद्रह दिन पहले मंत्री के बंगले पर रेत माफिया ने की थी फायरिंग,जिसमें पुलिस ने चार लोंगो को अरेस्ट कर भेजा हैं जेल}
[जब इस बाबत एसपी भिंड व डीएसपी हेडक्वार्टर से बात करने हेतु मोबाइल पर फोन किया गया तो उन अधिकारियों ने फोन नही उठाया]
(एकाध माह पूर्व ही मन्त्री के बंगले पर रेत माफियाओं द्वारा चलाई गई थी गोलियां, जिसकी चर्चा रही कि यह गोलीकांड हिस्सेदारी को लेकर हुई थी)
♂÷मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री आवास एवं सामान्य प्रशासन तथा भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट से विधायक ओपीएस भदौरिया के परिवार से जुड़ा व रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक की अज्ञात हत्यारों ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए पोस्टमार्टम में भेज दिया है।बताया जाता है कि उक्त युवक मिथुन(30 वर्ष) रात को घर से बिना बताए निकला था, पड़ोसी गांव में अछाई शव पड़ा मिला। मामला रेत माफिया या शराब माफिया से जुड़ा हुआ है,ये बात आम जनता में चर्चा का विषय बनी हुई है?
क्योंकि मंत्री और माफिया का रिश्ता बहुत गहरा है, ये बात भाजपा आला कमान सहित राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कानों तक पहुंच चुकी है।
भिंड जिले के गोरमी थाना अंतर्गत अकलोनी गावं के निवासी राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के रिश्ते के भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की है। सुबह युवक का शव पड़ोस के गांव अछाई में सड़क किनारे पड़ा मिला है। गर्दन सहित शरीर पर कई जगह कुल्हाड़ी के निशान हैं। घटना का पता चलते ही गोरमी पुलिस मौके पर पहुंची,शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है, युवक यहां क्यों आया था? और हत्या करने वाले कौन हैं? यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आम जनमानस में चर्चा का विषय ये है कि इस हत्या में कहीं न कहीं रेत या शराब माफिया का हाथ है। क्योंकि बीते दिनों रेत माफिया ने मेहंगाव मंत्री के बंगले पर फायरिंग की थी इसके अलावा हाल ही में मंत्री के गांव में आधा दर्जन के लगभग अबैध शराब कीं फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी,जनचर्चा व सूत्रों के अनुसार इन अबैध शराब फैक्ट्री संचालकों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूपसे मंत्री का हाथ था?मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों से पूरे प्रदेश में प्रशासन सख्त हुआ और मंत्री के गांव की फैक्ट्री भी चपेट में आगई, बताया जाता है शराब माफिया इसी बात पर मंत्री से नाराज है।
अकलोनी गांव निवासी 30 वर्षीय मिथुन पुत्र चतुर्भुज सिंह भदौरिया प्रॉपर्टी का काम करता था। वह अकलोनी निवासी प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के परिवार से ताल्कुक रखता है और रिश्ते में भतीजा लगता है। रविवार रात को वह 11 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। जब देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। जिस पर मिथुन की तलाश शुरू हुई। पर वह कहीं नहीं मिला।

सोमवार सुबह अकलोनी से आधा किलोमीटर दूर अछाई गांव में सीमेंट रोड के किनारे मंत्री के रिश्तेदार का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर गोरमी थाना पुलिस मेहंगाव उप पुलिस अधीक्षक राजेश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर , फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी जांच कराई , साथ ही शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
मंत्री के रिश्तेदार की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। मृतक के गले से लेकर पैर तक कई जगह घाव हैं, जो प्रारंभिक पड़ताल में कुल्हाड़ी के बताए गए हैं। यह हत्या किसने की है और कारण क्या है यह साफ नहीं हो सका है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मिथुन रात 11 बजे घर से निकला और देर रात यहां आया और सुबह उसका शव मिला है। अब यह पता नहीं चल रहा है कि वह किस काम से अछाई गांव आया था। पड़ोसी गांव में आने का कारण पता चलते ही हत्या की वजह और हत्या करने वाले सभी के नाम सामने आ जाएंगे?
वहीं इस मामले पर पुलिस का पक्ष जानने के डीएसपी हैडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनोज कुमार सिंह से उनके मोबाइल पर फोन लगाया पर दोंनो में से किसीका फोन रिसीव नहीं हुआ,पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई जबाब न देना संदेह को जन्म देता है।






















