IMG 20210113 WA0006

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी नेता डॉ किरीट सोमैया ने कहा कि NCP नेता व मन्त्री धनञ्जय ने चुनावी शपथपत्र में छुपाया की उनकी दो-दो महिलाओं से सम्बन्ध हैं, बच्चें है और उनके नाम से बड़ी प्रॉपर्टी है यानी तीन महिलाओं से सम्बंध है}
[पूर्व सांसद सोमैया ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से धनन्जय मुंडे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है तो भाजयुमो अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी]
(भाजयुमो अध्यक्ष विक्रांत पाटिल ने मुंडे का इस्तीफ़ा मांगते हुए कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई से या फ़िर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए जाँच)
♂÷महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री व एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।कल एक महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके ख़िलाफ़ बलात्कार व सेक्सुअल हरेसमेंट का सनसनीखेज गम्भीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं आज प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने भी उनके ख़िलाफ़ जमकर हमला बोलते हुए मोर्चा खोल दिया।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ किरीट सोमैया ने खुलासा किया कि मंत्री धनंजय मुंडे के दो-दो महिलाओं से शादी की हैं और उनसे बच्चे हैं, उनके नाम से बड़ी प्रोपर्टियाँ है जिसकी जानकारी उन्होंने छुपाई है इसकी जाँच होनी चाहिये।

IMG 20210113 WA0007
(मन्त्री के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने वाली रेनू शर्मा)

पूर्व सांसद ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान एनसीपी नेता धनञ्जय मुंडे ने चुनाव आयोग को दिए गए शपथपत्र में इस जानकारी को छुपाते हुए अपनी पहली पत्नी,परिवार व सम्पत्ति की ही जानकारी दी है।
डॉ सोमैया ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने आगे जानकारी दी कि कल पीड़िता श्रीमती रेनू शर्मा द्वारा मुम्बई पुलिस को कम्प्लेन रजिस्ट्रर्ड कराई है की उसके साथ बलात्कार व सेक्सुअल हरैसमेंट किया गया है,वहीं धनञ्जय मुंडे भी स्वीकार करते हैं कि उससे उनके नजदीकी सम्बन्ध है।
डॉ सोमैया मुंडे पर तंज कसते हुए चुटकी ली कि देखा जाए तो मंत्री धनंजय मुंडे के तीन महिलाओं से शादी की है सम्बन्ध हैं।
उधर इस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पाटिल भी उद्धव सरकार व मुंडे पर हमलावर रहे।
उन्होंने कहा दोनों शर्मा बहनों को सरकार सुरक्षा दे,धनंजय मुंडे की सदन की सदस्यता रद्द की जाए और उनकी जाँच सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जाँच कराई जाये, अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर धरना,प्रदर्शन,आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।
भाजयुमो अध्यक्ष कहा कि सामाजिक न्याय मन्त्री धनञ्जय मुंडे को तुरंत मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मालूम हो कि मंगलवार को गायिका श्रीमती रेनू शर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मुंडे पर ये आरोप लगाया है कि साल 1998 में मेरी बहन का लव मैरिज धनञ्जय मुंडे के साथ हुआ था,वर्ष 2006 में जिस समय मेरी बहन को डिलीवरी होनी थी तो वह मध्यप्रदेश के इंदौर के गयी थी, तो वह घर पर अकेली थी और उस रात मुंडे घर पर आए और जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे।
कुल मिलाकर सर्द मौसम में महाराष्ट्र की राजनीति दिनोंदिन गर्म होती जा रही है।
भाजपा नेता डॉ किरीट सोमैया ने अभी परसों शाम ही यह आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने एमएलसी चुनाव के दौरान महाराष्ट्र चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में जानकारी को छिपाया था कि उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के पास कोरलई गाँव में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है। इस मामले को भी डॉ सोमैया ने भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *