★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ गायकवाड के निधन पर शोक की लहर,मन्त्री के साथ, दो बार सांसद व तीन बार विधायक रहे}
♂÷महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व काँग्रेस के दिग्गज नेता एकनाथ गायकवाड (80) का आज दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल निधन हो गया,कोरोना संक्रमित होने के चलते उनका इलाज़ चल रहा था। उनके निधन से लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है।
गायकवाड़ दक्षिण मध्य मुंबई से दो बार सांसद तथा धारावी से तीन बार विधायक रहे, एकनाथ गायकवाड ,महाराष्ट्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल रहे। उनकी बेटी वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं। एकनाथ गायकवाड मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे । एकनाथ गायकवाड के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्व. एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की राजनीति के शिखर पुरुष रहे। समाज के सभी वर्गों में उनकी समान लोकप्रियता रही। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उनके निधन से उन्हे गहरा आघात लगा है। यदि वे कोरोना संक्रमित ना होते तो उनका अंतिम दर्शन करने जरूर जाते। उन्होंने गायकवाड परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे।