★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पार्टी की के विश्वास व अपेक्षा पर खरा उतरने का करूँगा पूर्ण प्रयास कहा कृपाशंकर सिंह ने}
♂÷महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री व दिग्गज उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह को महाराष्ट्र बीजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने इस मौके पर कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व अपेक्षा किया है उस पर वह खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
श्री सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से उनके समर्थकों व उत्तरभारतीयो में हर्ष व्याप्त है।
मालूम हो कि पूर्व मंत्री को कुछ सप्ताह पूर्व ही नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने सदस्यता ग्रहण कराई थी,तभी से श्री सिंह को पार्टी में बड़े पद दिए जाने की चर्चा चल रही थी।
विदित हो कि श्री सिंह पूर्व में कांग्रेस नेता थे और कांग्रेस एनसीपी की विलासराव देशमुख सरकार में गृहराज्य मन्त्री पद पर रह चुके हैं।लगभग पौने दो वर्ष पूर्व जम्मू और कश्मीर से धारा 370 व 35A हटाने के मुद्दे को लेकर काँग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था।
कृपाशंकर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सहोदर पुर गाँव निवासी हैं।






















