★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राँची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती पिता पान सिंह व माता देवकी सिंह का ऑक्सीजन स्तर है स्थिर,धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के है कैप्टन}
[टीम के मुख्य कोच स्टीफ़न फ्लेमिंग ने कहा MS और उनके परिवार को समर्थन है, MS के साथ बातचीत के बाद अभी स्थिति नियंत्रण में है, हम अगले कुछ दिनों में इसकी निगरानी करेंगे]
♂÷चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता का स्वास्थ्य नियंत्रण में है और उनकी निगरानी की जा रही है।
मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की माता श्रीमती देवकी सिंह पिता पान सिंह दोनों लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं और उनका इलाज राँची के निजी अस्पताल में जारी है उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
फ्लेमिंग ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली 18 रन की जीत के बाद कहा, ” प्रबंधन की दृष्टि से, हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह परिचित हैं। यह हर किसी के लिए कठिन समय है। एमएस और उनके परिवार को समर्थन है। एमएस के साथ बातचीत के बाद अभी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन हम अगले कुछ दिनों में इसकी निगरानी करेंगे।
धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी का पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा और उनका ऑक्सीजन स्तर स्थिर है।
फ्लेमिंग ने कहा, “यह (कोविड-19) भारत को प्रभावित कर रहा है जिस तरह से यह है और यह दोस्तों और परिवार के साथ आईपीएल तक पहुंच रहा है और इसके बायो बबल तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। हमने व्यापक समूह में दोस्तों और परिवारों की देखभाल के बारे में बात करने में काफी समय बिताया। हमें उम्मीद है कि उनका परिवार जल्दी ठीक हो जाएगा।






















