★मुकेश शर्मा★
★भोपाल★
{मध्यप्रदेश बना अपराधियों का अभ्यारण्य,चला रहे समानांतर सरकार कहा काँग्रेस नेता मिश्रा ने}
♂÷मध्यप्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में विभिन्न किस्म के माफिया जो प्रदेश से पलायन कर गए थे,वे आज सरकार, मंत्रियों के अघोषित ओएसडी बन उन्हें संचालित कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश अपराधियों का अभ्यारण बन गया है, कानून व्यवस्था चौपट है और माफिया अपनी समानांतर सरकार चला रहे हैं!
मिश्रा ने कहा कि चम्बल इलाके में रेत माफियाओं के खिलाफ़ मात्र 94 दिनों में 15 हमले सहने वाली आयरन लेडी एसडीओ (वन) मुरैना श्रद्धा पांढरे का रेत माफियाओं के दबाव में किये गए तबादले के उल्लेख करते हुए कहा कि यह या ऐसे अन्य तबादला व निलम्बन आदेश जहां ईमानदार कर्मचारियों/अधिकारियों के मनोबल तोड़ रहे हैं,वहीं यह साबित कर रहे हैं कि सरकार माफियाओं के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुकी है! उन्होंने कहा कि एक खरीदी हुई सरकार में चौथीबार मुख्यमंत्री के रूप में काबिज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था “अपराधी,माफिया प्रदेश छोड़ दें,उन्हें 10 फीट गड्ढों में गाड़ दूंगा या वे जेल के सींखचों में होंगे? यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि रेत का अवैध उत्खनन करने वाले वाहन भी राजसात होंगे?” मुख्यमंत्री जी, आप कृपापूर्वक बताएंगे इन घोषणाओं का कितना व क्या अमल हुआ?*
श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या यह झूठ है कि आपके कार्यकाल में आपके ही गृह जिले सीहोर में रेत माफियाओं ने ही एक वरिष्ठ आईएएस पर चार पहिया वाहन चढ़ाकर उन्हें मार डालने का प्रयास किया गया? रेत माफियाओं ने ग्वालियर- चम्बल संभाग में एक आईएएस नरेंद्र प्रसाद की डम्पर चढ़ाकर हत्या की? राज्यमंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया के मेहगांव स्थित निवास पर फायरिंग की, पुलिस,एसएएफ,खनिज,वन विभाग के कर्मचारियों पर हमले/हत्या के दर्जनों प्रयास हुए, हाल ही में मुंगावली में भाषण दे रहे राज्यमंत्री ब्रजेंद्रसिंह यादव के सामने अवैध रेत का डम्पर गुजर रहा था और स्थानीय एसडीओपी व थाना प्रभारी उसे मंत्री जी के सामने निकल जाने के सरकारी प्रयास कर रहे थे? सरकार को यह सब दिखाई क्यों नहीं दे रहा? इन सब स्पष्ट व प्रामाणिक मामलों के दोषियों के खिलाफ क्या असरकारक व दिखाई देने वाली वैधानिक कार्यवाही हुई? कार्यवाही यदि हुई तो चम्बल एसडीओ (वन) श्रद्धा पांढरे,सीहोर की तत्कालीन निरीक्षक सुश्री पांडेय के खिलाफ़ जिसने एक प्रभावी परिवार के अवैध रेत से भरे डम्पर पकड़े? इंदौर जिले के महू में पदस्थ रेंजर आर.एस.पांडेय के ख़िलाफ़ निलम्बन जिन्होंने मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के समर्थक भाजपा नेता खिलाफ़ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नियमानुसार कारवाही की?
मिश्रा ने आगे कहा कि यह सांकेतिक बानगियाँ अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध सरकार के कथित संकल्पों व सांठगांठ को उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं, जिसे लेकर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।






















