★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बसपासुप्रिमो मायावती के भाई आनंद कुमार व भाभी विचित्रलता के इस बेनामी प्लॉट को ज़ब्त करने का आदेश दिया था बीपीयू ने}
[अभी और बेनामी सम्पत्तियों की जाँच है जारी,आने वाले वक़्त में पहुँच सकती है जाँच की आँच बहन मायावती तक]
(2007 से 2014 के बीच 18000 फ़ीसद की दर से आनंद कुमार की सम्पत्ति 7.1 करोड़ से बढ़कर हो गयी 1300 करोड़ रुपये)

♂÷आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 करोड़ के
भूखण्ड को ज़ब्त कर लिया है,ये भूखण्ड उत्तर प्रदेश के नोएडा में है।
आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने 400 करोड़ रुपये के एक बेनामी प्लॉट को जब्त किया है यह प्लॉट दिल्ली से सटे नोएडा में है।
दरअसल, बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार की संपत्ति की जांच आयकर विभाग कर रहा था। आयकर विभाग को इस जांच में पता चला कि आनंद कुमार के पास नोएडा में 28328 स्क्वायर मीटर का एक बेशकीमती बेनामी प्लॉट है। सात एकड़ में फैले इस प्लॉट की कीमत करीब 400 करोड़ रुपये की है।
बसपा उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने जारी किया था। इसके बाद आज यानी 18 जुलाई को आयकर विभाग ने प्लॉट को जब्त कर लिया है।
आयकर विभाग के सूत्रों का दावा है कि आनंद कुमार की कुछ और बेनामी संपत्तियों की जानकारी उनके पास है, जिसे भविष्य में जब्त किया जा सकता है। आनंद कुमार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की आंच पूर्व मुख्यमंत्री मायावती तक पहुंच सकती है।इस मामले की जांच आयकर विभाग के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है।
आनंद कुमार की संपत्ति में 18000 फीसदी का इजाफा
आयकर विभाग के मुताबिक, मायावती के भाई आनंद कुमार की 1,300 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच चल रही है। आयकर विभाग ने अपनी जांच में आरोप लगाया कि आनंद कुमार की संपत्ति में 2007 से 2014 तक करीब 18000 फीसदी की वृद्धि हुई है। उनकी संपत्ति 7.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,300 करोड़ रुपये हो गई। 12 कंपनियां आयकर विभाग की जांच के दायरे में है, जिसमें आनंद कुमार निदेशक हैं।






















