★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व गृहराज्यमन्त्री सिंह ने गवर्नर, सीएम,डिप्टी सीएम,नेता प्रतिपक्ष विधानसभा,नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद को पत्र लिखकर मदद की अपील की}
[परिश्रम संस्था के संस्थापक/प्रमुख मार्गदर्शक कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुम्बई में 58 हज़ार टैक्सी चालक व एक लाख ऑटोचालक,फेरीवाले लाकडाउन में परिजनों के भरणपोषण के लिए हैं परेशान]
(सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष या सभी विधायकों के विधायक निधि से इन परिश्रमी वर्गों को दी जाए 5-5 हज़ार की आर्थिक मदद लिखा पत्र में)
♂÷हिंदी भाषी जनमानस की आवाज बन चुकी परिश्रम संस्था के संस्थापक तथा प्रमुख मार्गदर्शक महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने ऑटो व टैक्सी चालकों की आर्थिक मदद के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए सरकार से उनको आर्थिक मदद देने की अपील की है।
क़द्दावर उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे , उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री बालसाहेब थोरात, वैद्यकीय शिक्षण मंत्री अमित देशमुख , विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर को पत्र लिखकर लॉकडाउन के चलते परेशान मुंबई के करीब 58 हज़ार टैक्सीचालकों तथा करीब एक लाख रिक्शाचालकों को अपना और अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पांच – पांच हजार रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने की अपील की है।
पूर्व मंत्री ने पत्र में कहा कि बार-बार होने वाले लॉकडाउन के चलते मुंबई के रिक्शाचालक , टैक्सीचालक तथा फेरीवाले गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। रोज की कमाई पर निर्भर रहने वाला यह मेहनतकश वर्ग ,बीच-बीच में होने वाले लॉकडाउन के चलते भीषण आर्थिक व मानसिक परेशानी में डूबा हुआ है।
कृपाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अथवा महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सदस्यों तथा 78 विधान परिषद सदस्यों की पूरी निधि से मुंबई के परिश्रमी रिक्शाचालकों तथा टैक्सीचालकों को मदद स्वरूप पांच –पांच हजार रूपए दिए जाने की मार्मिक अपील की है।






















