★विजय सिंह★
★मुम्बई★
{दहिसर स्थित हॉल में पहुँचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी,मुम्बई काँग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप,मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा समय तमाम विधायक, नगरसेवक आदि}

♂÷मुंबई और आसपास के इलाके के हिंदीभाषी समाज सहित अन्य भाषा भाषी पत्रकारों ने ‘मुंबई हिंदी पत्रकार संघ’ के दीवाली स्नेह सम्मेलन में भारी संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के मंच पर सभी दलों के नेता राजनीतिक मतभेदों को परे रख कर एक साथ आये। कार्यक्रम के अंतिम दौर में दिल्ली से पहुचे केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवाले जी ने लोगों को खूब गुदगुदाया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा, विधानपरिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर, शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे, प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व विधायक राजहंस सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, एनसीपी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आर्चाय पवन त्रिपाठी, महासचिव संजय उपाध्याय, महाराष्ट्र भाजपा उत्तरभारतीय सेल के अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रदेश कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत, मुंबई कांग्रेस के महासचिव संदीप शुक्ला, मुंबई युवक कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव व सह मीडिया प्रभारी जाकिर अहमद, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, नगरसेवक विनोद मिश्र, अजंता यादव, शीतल म्हात्रे, दीपक ठाकुर, आरपीआइ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मिलन शुक्ला, मुम्बई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, अजय सिंह, आम आदमी पार्टी के मुंबई कार्याध्यक्ष द्विजेन्द्र तिवारी, कांग्रेस नेता अभय चौबे, डॉ सतेंद्र सिंह, भाजपा उत्तरभारतीय सेल के जिलाध्यक्ष राम यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभ्रांशु दीक्षित, उद्योगपति प्रशांत कारुलकर, बलवंत सिंह, अनिल सिंह , रमाकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लोक गायक सुरेश शुक्ल ने गीत संगीत का ऐसा शमा बांधा की लोग मंत्र मुग्ध हो गए। संस्था के पदाधिकारियों आदित्य दुबे, सुरेन्द्र मिश्र, राजकुमार सिंह विनोद यादव, अभय मिश्र, सैयद सलमान, हरिगोविंद विश्वकर्मा, अशोक शुक्ला अखिलेश तिवारी व अखिलेश मिश्र को सुंदर कार्यक्रम के लिए आगतों ने साधुवाद दिया।























