【यशराज फिल्म्स पर 100 करोड़ हड़पने का आरोप, एफआईआर दर्ज】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{प्रोडक्शन हाऊस यशराज फिल्म्स के विरुद्ध मुम्बई पुलिस ने दर्ज़ किया 100 करोड़ हड़पने का केस,आदित्य व उदय चोपड़ा के नाम भी FIR}
[इंडियन परफार्मिंग राइट सोसायटी(IPRS)ने दर्ज़ कराया केस,कहा 100 करोड़ की रकम तो कम है हड़पा गया है बहुत ज़्यादा,और भी प्रोडक्शन हाऊस पर होंगे केस]
(IPRS ने कहा कि और भी प्रोडक्शन हाऊस कर रहे हैं धोखाधड़ी उनके भी खिलाफ दर्ज़ कराएंगे केस,कलाकारों से दबाव बनाकर दस्तख़त लेने के बाद रायल्टी लेने से उनको रोके)

IMG 20191121 WA0001

♂÷प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने 100 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के भी नाम हैं। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है। संगीत निर्माताओं और गीतकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अधिकृत संस्था आईपीआरएस ने अपनी रिपोर्ट में यशराज फिल्म्स पर गलत तरीकों से आईपीआरएस सदस्यों की संगीत रॉयल्टी से करीब 100 करोड़ रुपए हड़प लेने का आरोप लगाया गया है।
एफआईआर में आईपीआरएस ने कहा है कि यशराज फिल्म्स ने दबाव बनाकर कलाकारों से दस्तखत लिए और कंपनियों, रेडियो स्टेशनों और संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म से रॉयल्टी इकट्ठा करने से उनको रोका। आईपीआरएस का कहना है कि 100 करोड़ की रकम तो बहुत कम है, हड़पा हुआ पैसा इससे काफी ज्यादा है। आईपीआरएस ने ये भी कहा है कि और भी कई प्रोड्क्शन हाउस हैं जिन्होंने ऐसा किया है और उनके खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई जाएगी।
एफआईआर में यशराज फिल्म्स के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और उनके भाई उदय चोपड़ा का नाम भी शामिल है। आदित्य और उदय मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे हैं। दोनों भाई फिल्म निर्माण से जुड़े हैं। इस मामले में यशराज फिल्म्स की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। कंपनी ने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है।
नियमों के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस कलाकारों और संगीत निर्माताओं की ओर से रॉयल्टी जमा नहीं कर सकता है। ये अधिकार आईपीआरएस के पास है।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img