★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूपी के नोयडा में इस हैरतअंगेज घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार रँगीले जालसाज को}
[8 साल से दोनों महिलाओं से शादी कर दोनों को अलग अलग घर मे रख लगाये एक करोड़ के फटके]
♂÷उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो 8 साल से दो महिलाओं के साथ शादी कर उनके साथ रह रहा था। आरोपी ने उन महिलाओं से कम से कम 1 करोड़ की ठगी की है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से अपनी बीवियों का बेवकूफ बनाया। आरोपी ने दोनों बीवियों को अलग-अलग घर दे रखा था। वह हफ्ते के चार दिन एक बीवी के साथ बिताता था और हफ्ते के तीन दिन दूसरी बीवी के साथ बिताता था।
आरोपी के इस घपले का खुलासा तब हुआ जब उसकी दोनो बीवियां एक ही शादी में मिल गई। दोनों बीवियां जब इस घटना से वाकिफ हुई तो दोनों हैरान रह गई। उसके बाद दोनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। नोएडा सेक्टर-76 में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि करीब 8 साल पहले उससे राहुल चमोला नाम के युवक ने लव मैरिज की थी और उसे भी बताया था कि उसकी पहली बीवी से तलाक हो गया है और उसकी पहली बीवी के दो बच्चे भी थे।
महिला ने ये भी बताया कि उसने उससे काम करने के लिए 25 लाख रूपए भी मांगे थे। पुलिस ने बताया राहुल की पहली पत्नी चंडीगढ़ की रहने वाली है। एक क्रिकेटर की शादी में जब राहुल को दूसरी महिला से बात करते हुए देखा तो दूसरी पत्नी को पता चला कि वो उसकी पहली पत्नी है। आरोपी की पहली पत्नी नोएडा के सेक्टर 39 में रहती है। राहुल ने उससे भी काम करने के लिए 87 लाख रुपए लिए थे।