★राज श्रीवास्तव★
★अयोध्या★
{अल्ट्रासाउंड कक्ष में लाइट बुझा डॉक्टर ने किया बलात्कार का प्रयास,पुलिस ने दर्ज किया केस}

♂÷अयोध्या नगर में एक चिकित्सक ने अपनी शर्मनाक हरक़त से चिकित्सकीय पेशे को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली अंतर्गत मेवातीपुरा की रहने वाली एक युवती ने एक नामी डॉक्टर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर उन पर दुष्कर्म करने के प्रयास का मुक़दमा दर्ज़ कराया है।
युवती ने तहरीर में बताया कि वह डॉक्टर के क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड कराने गयी थी जहाँ पर अल्ट्रासाउंड कक्ष में बत्ती बुझाकर डॉक्टर द्वारा रेप करने की कोशिश की गयी।
पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।






















