★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह के ख़िलाफ़ मुम्बई के मालवणी पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं में अक्षरा ने दर्ज़ कराए हैं केस}
(कभी पवन के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली अक्षरा ने कहा कि पवन सिंह शादी के बाद भी रिश्ते में रहना चाहते थे मना करने पर हुआ मेल ईगो हर्ट)
[भोजपुरी स्टार रवि किशन पहुंचे थे घर, फ़िर बदल गई थी अक्षरा सिंह की जिंदगी]

♂÷अक्षरा बचपन से ही डांस को लेकर काफी पैशनेट थीं लेकिन वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं उन्होंने बताया कि मां-पिता के फिल्म इंडस्ट्री में होने के चलते अक्सर उनके घर भोजपुरी सितारे आते थे।
अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को पटना में हुआ था। उनके पिता बिपिन सिंह और नीलिमा सिंह भी भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। अक्षरा के पिता भोजपुरी सिनेमा में कैरेक्टर एक्टर की भूमिका निभा चुके हैं वही उनकी मां नीलिमा ने भी भोजपुरी फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल निभाया है वे इसके अलावा थियेटर आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं।
अक्षरा बचपन से ही डांस को लेकर काफी पैशनेट थीं लेकिन वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं,भोजपुरी तारिका अक्षरा सिंह ने एक बार कहा था कि मां-पिता के फिल्म इंडस्ट्री में होने के चलते अक्सर उनके घर भोजपुरी सितारे आते थे लेकिन वे कभी भी फिल्म इंडस्ट्री नहीं जॉइन करना चाहती थी।एक दिन फिल्म के सिलसिले में अक्षरा के घर भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहुंचे थे।उन्होंने अक्षरा को देखकर उन्हें अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते ऑफर की थी।
अक्षरा अपने करियर में कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।वे दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, रवि किशन और पवन सिंह जैसे कई भोजपुरी सितारों के साथ काम कर चुकी हैं,पवन सिंह के साथ उनके अफेयर की भी काफी चर्चा रही है।दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया जाता रहा है।रील के साथ ही साथ दोनों रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में रहे हैं लेकिन पवन सिंह की चौथी शादी के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
अक्षरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पवन सिंह शराब पीकर काफी गाली गलौज करते रहे हैं जिसके चलते वे काफी परेशान थीं।शादी के बाद अक्षरा ने पवन से दूरी बना ली है लेकिन इसके बावजूद पवन उन्हें परेशान करते हैं।यही कारण है उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराई है। अक्षरा का कहना है कि पवन सिंह का मेल ईगो हर्ट हुआ है।इसी वजह से वे भोजपुरी प्रोड्यूसर्स को उनके साथ काम ना करने की धमकी दे रहे हैं।भोजपुरी सिनेमा के पुरूष प्रधान समाज में अक्षरा के लिए काफी दिक्कत हो सकती थीं यही कारण है कि उन्होंने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में बात करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि पवन सिंह ने पहली शादी रीना रानी से की थी, लेकिन यह शादी चली नहीं और टूट गई।इसके बाद वे रूबी सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहे।खबरें थीं कि रूबी सिंह ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी रचाई लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी भी मौत हो गई,हाल ही में पवन सिंह ने डिजायनर ज्योति सिंह से शादी की है।






















