★शरद सिंह★
★जौनपुर★
{कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह,पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह व अभिनेता सुरेंद्र पाल ने लोगों को किया सम्मानित}
[राजपूत सेवा समिति द्वारा टीडी कॉलेज के बलरामपुर हाल में किया था आयोजन]

तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में रविवार को राजपूत सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री डा.महेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह व प्राख्यात फ़िल्म कलाकार सुरेन्द्र पाल सिंह, जफराबाद के विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ‘ प्रिंसू’ ने देश – विदेश में राजपूत समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले 13 लोगो को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

जिन प्रतिभाओं का सम्मान हुआ उसमे प्राख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो. कीर्ति सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में डा. पी.बी. सिंह, प्राशसनिक सेवा में बद्री प्रसाद सिंह व गौरी शंकर सिंह, विधिक क्षेत्र में आर.पी. सिंह, शिक्षा के क्षेत्र में डा. रणजीत सिंह, समाजसेवा के क्षेत्र में ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रगतिशील किसान अशोक कुमार सिंह, महिला सशक्तिकरण हेतु डा. अंजू सिंह, युवा शक्ति हेतु आईएएस आकाश सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेन्द्र प्रसाद सिंह, लोककला के क्षेत्र में आल्हा सम्राट फ़ौजदार सिंह व उरी में शहीद सैनिक राजेश सिंह के पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह रहे। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक अशोक कुमार सिंह के चित्र का लोकार्पण किया।

समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से अभ्यागतों का स्वागत किया। अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक प्रो. कीर्ति सिंह ने किया। आभार दिनेश सिंह बब्बू ने ज्ञापित किया व संचालन अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, डा. एन के सिंह, शशिमोहन सिंह क्षेम, रविंद्र नारायण सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, शशि सिंह, अधिवक्ता दिनेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, शिक्षक नेता सन्तोष सिंह, भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रजनीश सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह अमर बहादुर सिंह, बिनय सिंह, डा. आलोक सिंह, राजीव प्रकाश सिंह, सर्वेश सिंह, धीरू सिंह, उदय सिंह, सुधाकर सिंह, डा. सुभाष सिंह सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।






















