★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{DNA जनक वैज्ञानिक डॉ. लालजी सिंह ने जौनपुर ही नही देश को देने का काम किया है=ओमप्रकाश सिंह}
♂÷ राजपूत सेवा समिति के समस्त सदस्यों ने रविवार को जिलाधिकारी से मिलकर पद्मश्री वैज्ञानिक डॉक्टर लालजी सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। 15 अगस्त को समिति ने अपनी बैठक करते हुए यह निर्णय लिया की मूर्ति स्थापित कराई जाए।
इसी क्रम में डीएनए के जनक डॉ लालजी सिंह की मूर्ति स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश मीडिया पैनिलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ लालजी सिंह ने जिले को ही नहीं बल्कि देश को देने का काम किए हैं।
उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के चलते हैं विज्ञान की दुनिया में काफी काम किया उनके इसी काम को देखते हुए उन्हें बीएचयू का कुलपति भी बनाया गया था। राजपूत सेवा समिति एक सामाजिक संस्था है और समाज सेवा में लगी रहती है।
ज्ञापन देते समय ओम प्रकाश सिंह ने मूर्ति स्थापित किए जाने के लिए स्थान भी बताया। पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कृषि उद्यान केंद्र में मूर्ति लगाई जाए।
उद्यान केंद्र का नाम भी डॉ लाल जी सिंह के नाम से किया जाए इस दौरान शशि मोहन सिंह, “क्षेम” अमर बहादुर सिंह, रत्नाकर सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह,
रविंद्र नाथ सिंह, विक्रम सिंह, सिद्धार्थ सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, बृजराज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे






















