★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{सुपरस्टार फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने रामनगरी में पहुँचकर राजपरिवार के विमलेंद्र मोहन मिश्र,डॉ, अनिल मिश्र के साथ ही चंपत राय से की मुलाकात}
[मुहूर्त के बाद राम की पैड़ी पर उमड़े बेशुमार प्रशंसको की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों ने अक्षय कुमार के काफ़िले को भेजा वापस]
(अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा समेत फ़िल्म निर्माण से जुड़े और भी लोग पहुँचे है अयोध्या)
♂÷सुपरस्टार फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अयोध्या में आज अपनी आगामी बहुचर्चित फ़िल्म “रामसेतु” का मुहूर्त प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में किया।
अक्षय कुमार के अयोध्या में होने की बात पता चलते ही प्रशंसको का बेशुमार हूजूम उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहा।अक्षय कुमार ने अयोध्या पहुंच कर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और अयोध्या राज परिवार के अगुआ विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से उनके भवन राज सदन में मुलाकात की। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस व नुसरत भरुचा भी मौजूद रहीं।
राज सदन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। अक्षय कुमार राज सदन से रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। रामलला के दरबार में फिल्म रामसेतु की मुहूर्त पूजा हुई। वहीं राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता के पहुंचने के बाद प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में प्रशासन भीड़ को नियंत्रित कर पाने में विफल रहा। राम की पैड़ी पहुंचने के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का काफिला वापस हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर अक्षय कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता को गाड़ी से उतरने की अनुमति नहीं दी।
मालूम हो कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुम्बई दौरे के दौरान अक्षय कुमार समेत तमाम फ़िल्मी हस्तियों ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी,जिस पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शूटिंग आदि सभी तरह के कार्यो में सरकार की तरफ़ से हरसम्भव सहायता करने की बात कही थी।जिसके बाद से यूपी में फिल्मों की शूटिंग की तादात बढ़ी है।






















