★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मुम्बई उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री मिश्र ने कहा राम और परशुराम को धिक्कारने वाले लोग भी अब उन्हें महिमामण्डित कर रहे हैं, पब्लिक सब जानती है}
[बीजेपी नेता ने कहा कि अमेठी से नकारे जाने के बाद राहुल गाँधी यूपी के आम और आमजन दोनों से नफ़रत करने लगें हैं]
(मंगलवार को दो दिवसीय लखनऊ दौरे ओर पहुँचे उत्तरभारतीय नेता ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को वैश्विक पहचान दी है)
♂÷मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने आज लखनऊ पहुंचते ही सपा बसपा के छद्म ब्राह्मण प्रेम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जिन दलों का जन्म ही सनातन हिंदू धर्म में आपसी सद्भाव को खंडित करने के लिए हुआ हो,उनके मुंह से किसी भी वर्ग के हित की गुंजाईश नहीं की जा सकती,इस पाखंड का जल्द पर्दाफाश होगा।
मुंबई के प्रतिष्ठित फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र ने सपा बसपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि राम और परशुराम को धिक्कारने वाले लोग भी अब उन्हें महिमामंडित कर रहे हैं।उन्होने फिल्मी अंदाज में कहा कि ये पब्लिक है,सब जानती है,अंदर क्या है,बाहर क्या है,वह सबको पहचानती है।चुनाव आने दिजीये ,दूध का दूध ,पानी का पानी हो जायेगा।उन्होंने कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को यूपी का अपमान बताया।अमेठी से नकारे जाने के बाद राहुल गांधी यूपी के आम और आमजन दोनों से नफरत करने लगे हैं।
मंगलवार को अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर पहुंचे मुंबई के उत्तरभारतीय नेता अमरजीत मिश्र ने राज्य अतिथिगृह में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को वैश्विक पहचान दी है।वे उत्तरप्रदेश के माथे का तिलक हैं और प्रदेश के वैभव को बुरी नजर से बचाने के लिए सुरक्षा कवच भी हैं।आज जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी अपने घर से नहीं निकल रहे,यहां तक कि वे मंत्रालय के अपने दफ्तर भी नहीं जाते,ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता देख लोग आश्चर्यचकित हैं।कोविड काल में योगीजी की प्रशासनिक सूझबूझ के चलते उत्तरप्रदेश में सीमित संसाधनों के साथ जिस तरह स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व आबंटन हुआ,उसी का परिणाम था कि देश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले इस प्रदेश में जल्द ही कोरोना की विषम परिस्थितियों को कंट्रोल कर लिया गया।भाजपा नेता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रशंसा हो रही है।
महाराष्ट्र के नेता मिश्र ने कहा कि भाजपा न तो किसी को जूते चार मारने में विश्वास करती है और न ही किसी को खुश करने के लिए तुष्टीकरण में ही आस्था जताती है।सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास के लिए काम करने वाली भाजपा का ध्येय वाक्य है-सब समाज को लिए साथ में आगे है बढते जाना।श्री मिश्र ने कहा कि कल तक अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक की बात करने वाले और तिलक तराजू तलवार को जूते मारने की बात करने वाले लोग आज अचानक ब्राह्मण हित की बात करने लगे हैं।भाजपा नेता ने कहा कि जो भी लोग यूपी से प्रेम करते हैं,वे सब योगी की नीतियों से भी प्रेम करते हैं।






















