★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{डॉक्टरों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवा}

♂÷आज दिन में 10 बजे ग्राम चौरा में स्वस्थ्य मिशन टीम के मुखिया डॉक्टर अमित वर्मा ने केराकत विकास खण्ड के चौरा ग्राम में सरकारी चिकित्सा शिविर लगा कर सैकड़ों मरीजों का पंजीयन किया,पंजीयन उपरांत डॉक्टर वर्मा ने मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निशुल्क दवाएं दी।
ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निरन्तर चला।
ग्राम सभा चौरा के ग्रामीणों ने कहा कि अब तक के इतिहास में ये पहली बार हुआ है,
जब स्वास्थ्य अधिकारी उनके घर आकर उनका इलाज कर रहे हैं।
स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर अमित वर्मा के साथ लैब टेक्नीशियन सौरभ सिंह ,फार्मासिस्ट नासिर खान समेत तमाम् स्वाथ्यकर्मी मौजूद रहे।






















