★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती}
[सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने आवास पर जाकर पूछी थी कुशलक्षेम]

♂÷यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामन्त्री सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुलायम अनियंत्रित शुगर और बुखार से परेशान हैं अभी कुछ दिन पहले खराब तबीयत की वजह से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में तबियत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उनको डिस्चार्ज कर दिय था,लेकिन सोमवार को शुगर लेवल बढ़ने के बाद उनकी तबीयत एक बार फिर नासाज़ हो गई जिसके बाद एयर लिफ्ट कर उनको मेदांता लाया गया है।
मेदांता में फिजीशियन सुशीला कटारिया की अगुवाई वाली टीम उनका इलाज कर रही है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने गए थे। उस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया)अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व उनके कुम्भ पुस्तिका भेंट मे दी थी।
बता दें कि 79 वर्षीय मुलायम सिंह यादव हाइपरटेंशन, हाइपर डायबिटीज का लंबे समय से मरीज़ हैं।

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस दफा अपनी परंपरागत सीट मैनपुरी से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। इससे पहले वो आजमगढ़ से सांसद थे इस बार उनके सीट आज़मगढ़ से अखिलेश सांसद है तो मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव इस बार लोकसभा चुनाव जीत कर सदस्य बने है लेकिन इस दफा उनकी जीत के अंतर में काफी कमी आ गई थी।