IMG 20190701 WA0006 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मिलन सबवे में भर गए पानी में से मलेशियाई महिला को नागरिकों ने निकाला}
[भारी बारिश की वजह से लालबाग, हिंदमाता, किंग्सर्कल में भरा पानी तो पालघर ठाकुर्ली रेलवे ट्रैक डूबे पानी मे]
♂÷मुंबई में शुक्रवार को सुबह से हो रही जोरदार बारिश से कई ईलाकों में जलभराव हो गया है। इसका सीधा असर मुंबई की यातायात व्यवस्था पर पड़ा है । इसलिए सडक़ों पर ट्रैफिक जाम की नौबत है तो लोकल रेल सेवा आधे घंटे विलंब से चल रही है। बारिश की वजह से किसी भी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। ये पहली बारिश मुंबई के लिए आफत बनकर आई। इस बीच मुंबई के मशहूर मिलन सबवे पर कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान था। यहां इतना पानी भर गया कि एक महिला पानी में फंस गई महिला को पानी में से निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की।

IMG 20190701 WA0005 1


बताते चले जब मुंबई में शुक्रवार को बारिश हुई, तो हर बार की तरह इस बार भी सड़कों पर पानी भर गया। इस बीच मिलन सबवे के पास एक महिला निकल रही थी, लेकिन पानी इतना ज्यादा था कि वह फंस गई। और चिल्लाने गयी। इस नज़ारे का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकरी के मुताबिक ये महिला मलेशिया की रहने वाली थी और पहली बार मुंबई आई थी लेकिन ये पहला दौरा उनके लिए कुछ खास यादगार नहीं रहा। मिलन सबवे, अंधेरी के इलाके में है जहां पर कई जगह पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं।
सुबह से हो रही घनघोर बारिश की वजह से लालबाग, परेल , हिंदमाता, किंगसर्कल आदि इलाकों में पानी भरा गया है। बारिश की वजह से ठाकुर्ली रेलवे स्टेशन के चारों तरफ पानी भर गया है। ठाणे स्टेशन पर भी पानी जमाव हो गया था लेकिन इस समय पानी का स्तर कम हुआ है। धारावी में जल भराव की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सायन -पनवेल मार्ग पर जल भराव की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है।
बारिश की वजह से कई जगह वाहन खराब हो गए हैं। किंगसर्कल व मिलन सबवे में जल भराव की वजह से भी लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने स्थानीय नगर निगम के नाला सफाई की भी पोल खोल दी है। हालांकि नगर निगम कर्मचारी हर जगह पानी की निकासी का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मुंबई महानगर पालिका की ओर से कई जगह पंप लगा कर पानी की निकासी की जा रही है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *