★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{भारत छोड़ो आंदोलन के 77वे वर्ष में योगी सरकार प्रदेश में करवा रही है 22 करोड़ पौधरोपण, विधायक ने भी रोपे पौधे}
♂÷भारत छोड़ो आंदोलन के 77 में वर्षगांठ के अवसर पर बीजेपी सरकार ने 22 करोड़ पौधों के पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह महान संकल्प देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले लाखों शहीदों की याद में किया जा रहा है।
उक्त बातें केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने कहते हुए आगे कहा कि वृक्ष हमारे धरती की रक्षा और जीवन पर्यंत पर्यावरण को जीवित रखने का साधन है। बढ़ती हुई जनसंख्या उद्योग धंधे तथा मध्य काल यातायात के साधन से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण हमारा समूचा वायुमंडल प्रदूषित होता जा रहा है। भारी वर्षा से जमीन का कटाव बढ़ता जा रहा है। इससे बचने का एकमात्र उपाय पौधरोपण पर ही है।
चौधरी ने आगे कहा कि भारतीय पार्टी की सरकार हर वर्ष त्यौहार के मौकों पर रचनात्मक कार्य करती है। इस बार भी 22 करोण पौधों का पौधरोपण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
विधायक दिनेश चौधरी ने अकबरपुर ग्राम में ग्राम प्रधान विनोद कुमार के साथ पौध रोपण किया,साथ ही नरहन ग्राम में ग्राम प्रधान किसान यादव के साथ खेतों में पौधरोपण किया ।वहां सेहोते हुए कसैला ग्राम,खड़गसीपुर ग्राम,डेडूआने ग्राम में बी डी सी अमित सिंह के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया।