★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल कर चोरों की तलाश में सक्रिय हो गयीं हैं}

♂÷केराकत तहसील क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी के अंतर्गत ग्राम दिशापुर में चोरों ने 2 लाख के सामानों पर हाथ साफ़ कर दिया,सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोरिक यादव पुत्र भोला यादव अपनी पत्नी के साथ रहते है, उनके बेटे और बहू मुंबई में रहते है। हर रोज की की तरह लोरिक यादव खाना खाकर अपने बरामदे में सो गए,आधी रात के बाद चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस कर घर में रखे 7 पेटी पर हाथ साफ कर गए जब सुबह हुई तो घर का ताला टूटा देख लोरिक यादव के पैरों से जमीन खिसक गई।छानबीन की गई तो 7 पेटियो में से केवल दो पेटी घर से पश्चिम खेत में रखें हुए पाए गए,पेटी में से सारा सामान गायब पाया गया।पेटी में रखें सामान में से 3 लॉकेट एक झुमका एक कान वाली 4 चैन सहित 8000 नगद रुपए सहित कुल मिलाकर तकरीबन 2 लाख कीमत के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।चोरी की खबर मिलते ही गांव में कोहराम सा मच गया। ग्राम वासियों में भय का माहौल है खबर की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मनोज सिंह मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल बजरंग नगर चौकी इंचार्ज को फोन करके चोरी की सूचना दी,पुलिस मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना कर जांच में जुट गई है।






















