{IFWJ के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ.के.विक्रम राव ने उनको याद करते हुए व्यक्त किया शोक,साथ ही श्रमजीवी पत्रकारों ने भी शोक जताया}
♂÷वरिष्ठ सम्पादक कैलाश चन्द्र जैन (78 वर्ष) के झांसी में आज निधन पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) ने शोक व्यक्त किया है।
IFWJ के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. के. विक्रम राव ने शोक व्यक्त करते हुए उनको याद किया कि जैन साहब आईएफडब्ल्यूजे की राज्य इकाई यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में आईएफडब्ल्यूजे का एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि मण्डल सोवियत संघ की अध्ययन यात्रा पर 1986 में गया था। मास्को में ‘‘दैनिक प्रावदा‘‘ कार्यालय में उनका अभिनन्दन किया गया था। इस प्रतिनिधि मण्डल ने यूक्रेन की राजधानी कीव में आयोजित मीडिया सभा में शिरकत की थी।
कैलाश जैन झांसी के लोकप्रिय दैनिक ‘‘विश्व परिवार‘‘ के संस्थापक-संपादक रहे। वे झांसी नगर पालिका के अध्यक्ष के पद पर थे तो बुन्देलखण्ड की जलसमस्या के समाधान में काफी सक्रिय रहे। बुन्देलखण्ड में कांग्रेस पार्टी के पुरोधा के नाते कैलाश जैन के प्रशंसकों में पं. नारायण दत्त तिवारी, विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा वीर बहादुर सिंह विशेष थे।
देश के श्रमजीवी पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उनके पुत्र प्रदीप और प्रवीण भी पत्रकार हैं।






















