★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रिज़वी ने कहा विदेशी पैसों से संचालित आतंकी मानसिकता के कट्टरपंथी मुल्ला और आतंकी संगठन मुसलमान और हिंदुओ में नफ़रत की कर रहे राजनीति}
[छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दिये गए दान असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कट्टरपंथी नेताओं के मुँह पर है तमाचा,हमारे लिए मन्दिर,मस्जिद, चर्च,गुरुद्वारा सब पूज्यनीय हैं कहा रिज़वी ने]
(कार्यक्रम अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार ने कहा कि हम अखण्ड भारत सोचते हैं कि एक दुकान लखनऊ में हो तो एक लाहौर में होनी चाहिए,हम सभी भारत माँ की संतानें हैं)
♂÷मुसलमानों को आगे आकर श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना योगदान व दान देना चाहिए जिससे एकता भाईचारे का संदेश पूरे विश्व मे जाना चाहिए तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इन्द्रेश कुमार ने कहा कि हम अखण्ड भारत की सोचते हैं कि एक दुकान लखनऊ में हो तो एक लाहौर में भी होनी चाहिए।
आज शनिवार को ऑल इंडिया शिया यतीम खाने लखनऊ में श्री राम मंदिर समपर्ण निधि कार्यक्रम में मन्दिर निर्माण हेतु चंदा संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैयद वसीम रिज़वी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सैयद वसीम रिज़वी ने व अध्यक्षता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम में शिया समाज के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया गया और राम मंदिर निर्माण के लिए दान के रुप में 2000 से लेकर 10000 तक चंदे की रकम दी गई ,जो कुल रकम यतीम खाने के कार्यक्रम में जमा हुई वह ₹91600 रही।
उक्त अंशदान क्षेत्रीय लोगों द्वारा इंद्रेश कुमार के माध्यम से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सप्रेम भेंट की गई।
उक्त कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि चंदा देने वालों में 100 से अधिक बच्चें 10 साल से कम उम्र के शामिल थे, जिन्होंने ₹5 से लेकर ₹10 तक कार्यक्रम में रखे हुए गल्ले में डालें।
इस दौरान इंद्रेश कुमार की तरफ से बच्चों को चॉकलेट भेंट की गई।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं पूर्व चेयरमैन शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड श्री वसीम रिज़्वी द्वारा कहा गया कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए मुसलमानों को आगे आना चाहिए और दान देकर एकता भाईचारे का सबूत देना चाहिए, हिंदुस्तान में विदेशी आतंकी पैसों से संचालित आतंकी मानसिकता के कट्टरपंथी मुल्ला और आतंकी संगठन मुसलमान और हिंदुओं को अलग अलग करके नफरत की राजनीति कर रहे हैं और देश में खून खराबा फैलाना चाहते।
दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री ने कहा यह छोटे-छोटे बच्चों द्वारा श्री राम मंदिर के लिए दिया गया दान कट्टरपंथी समाज और असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कट्टरपंथी मुल्लाओं, नेताओं के मुंह पर एक तमाचा है। शिया मुस्लिम बच्चों ने श्री राम मंदिर के लिए चंदा देकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है, कि हर आम मुसलमान कट्टरपंथी मानसिकता नहीं रखता हमारे लिए मंदिर, मस्जिद ,गुरुद्वारा, चर्च सब धार्मिक स्थल पूजनीय है जिनका सम्मान हर धर्म के व्यक्तियों को करना चाहिए।
वसीम रिजवी ने कहा की श्री राम हिंदुस्तान के लिए ही नही बल्कि पूरे विश्व के लिए एक गौरव हैं,जब श्री राम मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा तब श्री राम मंदिर के दर्शन करने हम और बहुत से मुसलमान जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का मुसलमान हिंदुओं के साथ मिलकर रहना चाहता है जिनको हर समाज के साथ रहना पसंद नहीं था वह पाकिस्तान जा चुके हैं।जो कट्टरपंथी लोग आज भी हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान से मोहब्बत करते हैं और दूसरे धर्म के लोगों से धर्म के नाम पर मतभेद रखते हैं, उनको हिंदुस्तान छोड़कर अपनी जमीन कहीं और तलाशनी चाहिए, हम हिंदुस्तानी मुसलमानों को सभी धर्मों के साथ में मिलकर रहने दे।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर समर्पण निधि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंद्रेश जी ने कहा कि हम सभी भारत माँ की संतानें हैं, हम लोगों को मिलकर शांति,सौहार्द से रहना चाहिए,हम अखण्ड भारत सोचते हैं और लोगों को यह सोचना चाहिए कि एक दुकान अगर लखनऊ में हो तो दूसरी लाहौर में होनी चाहिए।
उन्होंने आग्रह किया कि सभी वर्गों,धर्मों के लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण में योगदान देना चाहिए।






















