★कमलेश अग्रहरि★
★जौनपुर(उत्तरप्रदेश)★
{जौनपुर में अभियान प्रमुख डॉ राकेश चन्द्र दूबे के नेतृत्व में सभी खंडों के अभियान प्रमुख द्वारा की गई शुरुआत}
♂÷आज सूर्याेदय के साथ संपूर्ण भारतवर्ष में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ हो गया। जौनपुर में भी अभियान प्रमुख डॉ राकेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में सभी खंडों में खंडों के अभियान प्रमुख द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें राम जानकी मंदिर मुफ्तीगंज में विहिप जिला मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र द्वारा अभियान का शुभारंभ हुआ। नगर में नगर अभियान प्रमुख दिनेश सिंह के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर में राम भक्तों ने अपना समर्पण दिया। इसी प्रकार शाहगंज, सिकरारा, बक्सा, सिरकोनी, जलालपुर, धर्मापुर, करंजकला, सोंधी, केराकत इत्यादि जगहों पर भी संघ परिवार की टोलियों को लोगों ने पूरे मन से अपना समर्पण दिया।
इस अभियान में राम भक्तों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया एवं राम मंदिर निर्माण में सहयोग को लोग अपना परम सौभाग्य मान रहे हैं।
