★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी के उत्तरभारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने एमवीए सरकार पर सवाल दागा की वर्षा पर मैराथन मीटिंग चल रही तो दिल्ली में शरद पवार बयान दे रहें कि सरकार स्थिर है}
[पांडेय ने कहा कि सचिन वज़े के लिए पहले सदन व बाहर मुख्यमंत्री ठाकरे व गृहमंत्री देशमुख करते थे वक़ालत अब NIA ने किया गिरफ्तार तो कर रहे मीटिंग]
♂÷देश के सबसे बड़े उधोगपति मुकेश अम्बानी के घर के सामने स्कॉर्पियो में मिले विस्फोटक मामलें में NIA द्वारा गिरफ्तार किए गए API सचिन वजे को लेकर बीजेपी महाराष्ट्र सरकार व शिवसेना के ऊपर जमकर हमलें कर रही है।
आज उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने मुख्यमंत्री आवास पर हो रही बैठक पर जमकर निशाना साधते हुए कई सवाल सरकार की नीयत पर खड़े किए।
संजय पांडेय ने कहा कि API सचिन वज़े केस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख जो विधानसभा के अंदर और विधानसभा के बाहर विवादित पुलिस अधिकारी वज़े की वकालत करते हुए नही थक रहे थे और जब NIA ने उस सचिन वजे के केस से उसके आतंकवादी गतिविधियों का पर्दाफाश करने की शुरुआत की है तो एनसीपी प्रमुख शरदचंद्र पवार को दिल्ली जाकर यह स्टेटमेंट देना पड़ता है की महाविकास आघाड़ी सरकार स्थिर है।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रश्न दागा कि महाराष्ट्र में और मुंबई में महाविकास आघाड़ी सरकार के सभी मंत्री सभी ब्यूरोक्रेट्स वर्षा बंगले में मुख्यमंत्री के साथ में मैराथन मीटिंग कर रहे है, मेरा सवाल आज यह है, की उद्धवजी जब कोरोना का काल था, जब अतिवृष्टि थी और जब महाराष्ट्र का किसान आत्महत्या कर रहा था, जब आपकी ही सरकार ने जो वायदा किया था के बिजली के बिलों को माफ कर देंगे और कोरोना काल के बाद में हजारों रुपयों के बिजली के बिल आपने किसानों के ऊपर लाद दिए थे। इतना ही नहीं जबकि उन किसानों के बिजली का कनेक्शन काटने का भी निर्णय आपने ले लिया था, उस वक्त भी आप लोगों ने इतनी मैराथन मीटिंग नही की थी जितनी मीटिंग आज एक API सचिन वजे को बचाने के लिए आप कर रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि मेरा सवाल मुख्यमंत्री से यह है, कि उस सचिन वजे के पास ऐसा क्या रहस्य,राज है कि महाविकास आघाड़ी सरकार का पूरा प्रशासन तंत्र आज उसको बचाने के लिए इतनी मैराथन मीटिंग कर रहा है?






















