★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मोदी सरकार की नीतियों के कारण सरकारी उधारी में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही हैं,उनकी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया तबाह=काँग्रेस}
[सैलरी क्लास के लिए टैक्स में कोई छूट नही है कहा शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तो महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने किसानों को प्रताड़ित करने वाला बताया]
(आप ने तंज कसते हुए पीएम को लिया निशाने पर कि रेल बेंच देंगे,सड़क बेंच देंगे,एयरपोर्ट बेंच देंगे,बिजली बेंच देंगे,किसानी बेंच देंगे,वेयरहाउस बेंच देंगे लेकिन मित्रों, सौगन्ध मुझे इस मिट्टी की देश नहीं बिकने दूँगा)
♂÷आज सदन में भारत की वित्तमन्त्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश किया।जिसमें उन्होंने आगामी एक वर्ष में देश की आर्थिक दशा व दिशा किस ओर रहेगी इसका खाका खींचा।
बजट को सत्तापक्ष ने उम्दा बताया तो वहीं विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर हमलावर हो उठे हैं।
बजट भाषण के दौरान शेयर बाज़ार ने भी रफ़्तार पकड़ी,सेंसेक्स 959 अंक ऊपर उठा तो निफ्टी भी 13880 के ऊपर गया।
वित्तमन्त्री ने कुछ प्रमुख घोषणा की जिनमे हेल्थ सेक्टर के लिए बजट 135 फीसदी बढ़ा, वैक्सीन पर 25 हजार करोड़ रुपये खर्च होगा।
वॉलेंटरी स्क्रैपिंग पॉलिसी का ऐलान, 30% सस्ते हो जाएंगे नए वाहन।
केंद्र सरकार इंश्योरेंस एक्ट में संशोधन कर एफडीआई की लिमिट 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी किया जाएगा।
विनिवेश के जरिए 1.75 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य, FY22 में होगा BPCL का निजीकरण।
कृषि बजट 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 16.5 लाख करोड़ रुपये किया गया।
रेलवे को लेकर हुई कई घोषणाएं, ट्रैक पर नजर आएंगे नए और आधुनिक कोच।
शहरी स्वच्छ भारत मिशन के लिए बजट में 1.41 लाख करोड़ आवंटित।
मोबाइल उपकरण
और कॉपर और NAFTA सस्ता हुआ।
सोलर इन्वर्टर का आयात महंगा।
चुनिंदा मोटर पार्ट होंगे महंगे।
आम बजट पेश होने के बाद विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री पर जमकर निशाना साधा है। ट्विटर पर विपक्षी दलों के नेता सरकार के बजट को निराशाजनक बता रहे है।
राजनीतिक दल अपने ट्विटर अकाउंट्स से सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं।
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2021 को पेश कर दिया है।इस बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं जिससे आम लोगों में खुशी है तो दूसरी ओर कई लोगों की बजट से जो उम्मीदें थीं वो पूरी नहीं हो सकीं। बजट पेश होने के बाद विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री पर जमकर निशाना साधा है,ट्विटर पर विपक्षी दलों के नेता सरकार के बजट के निराशाजनक बता रहे हैं।
कांग्रेस ने ट्विटर पर सरकार पर तंज कसते हुए निशाना साधा है।उन्होंने लिखा- बीजेपी सरकार मुझे गैरेज मेकैनिक की याद दिलाती है जो अपने क्लायंट से कहता है कि मैं आपकी गाड़ी के ब्रेक नहीं ठीक कर सका इसीलिए मैंने आपकी गाड़ी का हॉर्न तेज कर दिया है।
इसके अलावा राज्यसभा में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट की कमियां गिनाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- सैलेरी क्लास के लिए टैक्स में कोई छूट नहीं है, इसके अलावा प्रियंका ने और भी कई मुद्दों पर सरकार के बजट को घेरा है।
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी सरकार के बजट की कई कमियों को अपने ट्वीट के माध्यम से उजागर किया है। उन्होंने बजट को किसानों को प्रताड़ित करने वाला बजट बताया।
सिर्फ नेता ही नहीं, राजनीतिक दल भी अपने ट्विटर अकाउंट्स से सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं।आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर लिखा- ‘रेल बेच देंगे, सड़क बेच देंगे, एयरपोर्ट बेच देंगे, बिजली बेच देंगे, किसानी बेच देंगे, वेयरहाउस बेच देंगे लेकिन मित्रों, सौगंध मुझे इस मिट्टी की
मैं देश नहीं बिकने दूंगा!’
आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए दो पोस्ट किए हैं. कांग्रेस ने लिखा- ‘मोदी सरकार की नीतियों के कारण सरकारी उधारी में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। मोदी सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।’






















