★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{जौनपुर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने भी दो सिपाहियों को किया कार्यमुक्त}
[अनुशासन हीनता,भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते योगी सरकार ने की बर्खास्तगी की कार्रवाई]

♂÷योगी सरकार ने लापरवाह व अनियमितता की तमाम शिकायतें मिलने पर अब कठोर रवैया अपनाते हुए सख़्त क़दम उठाने शुरू कर दिए है जिससे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है।
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी भी तरह के समझौते नही कर कठोर कार्रवाई करने में लगी हुई है।
आज प्रदेश सरकार के आदेश पर कर्तव्यों में लापरवाही व सेवाकार्य में तय मानक के विपरीत आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों को सेवाकार्य से बर्खास्त कर दिया गया है, जिससे गैरजिम्मेदाराना रवैये अपनाने वाले व भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।
खबर है कि जिन पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है उनके खिलाफ कई तरह के मामलों में पूर्व में ही विभागीय नोटिस जारी की गई थी, जिनकी सेवा अब आज से हमेशा के लिए समाप्त कर दी गई।
जौनपुर में भी पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने सरकार के आदेश पर दो सिपाहियों को सेवाकार्य से बर्खास्त कर दिया है।
बर्ख़ास्त किये गए लोगो मे निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल हैं।
- आरक्षी ना0पु0 बृजेश कुमार सिंह
- आरक्षी ना0पु0 उपेन्द्र कुमार दूबे
- आरक्षी ना0पु0 अशोक कुमार
- आरक्षी ना0पु0 महेन्द्र कुमार पाण्डेय
- आरक्षी ना0पु0 अजय कुमार सिंह
- आरक्षी ना0पु0 इन्द्रदेव सिंह
- आरक्षी ना0पु0 प्रभुशंकर राय
- आरक्षी ना0पु0 राम प्रभाव शुक्ला
- आरक्षी ना0पु0 रामबली राम
- आरक्षी ना0पु0 श्रीराम यादव
- आरक्षी ना0पु0 सभा सिंह
- आरक्षी ना0पु0 जनार्दन राय
- आरक्षी चालक हरीश कुमार राय
- आरक्षी चालक हरेराम सिंह
- आरक्षी चालक बृजमोहन यादव
- मुख्य आरक्षी ना0पु0 संतोष कुमार चतुर्वेदी
- मुख्य आरक्षी परमा सिंह
- मुख्य आरक्षी जयशंकर
- मुख्य आरक्षी गोविन्द प्रसाद पाण्डेय
- उ0नि0 वि0श्रे0 (मु0आ0) धनन्जय राय
- मुख्य आरक्षी ना0पु0 प्रेमनाथ राय
- आरक्षी ना0पु0 उपेन्द्र।
जौनपुर से भुखन यादव व रामवृक्ष यादव को सेवाकार्य से मुक्त किया गया है।